Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»चारदीवारी बनवाने पर भाजपा नेता और बेटे को पीटा, कार भी तोड़ी
    क्राइम

    चारदीवारी बनवाने पर भाजपा नेता और बेटे को पीटा, कार भी तोड़ी

    Team JoharBy Team JoharJanuary 21, 2026Updated:January 21, 2026No Comments2 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    दबंगों
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Palamu : पलामू के हैदरनगर थाना क्षेत्र के बिंदुबिगहा निवासी भाजपा जिला मंत्री सोमेश कुमार सिंह और बेटे आयुष सिंह (17) के साथ दबंगों ने बेरहमी से मारपीट करने और हत्या का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित सोमेश कुमार सिंह के अनुसार 21 जनवरी की सुबह में वे हैदरनगर स्टेशन के पास स्थित अपनी जमीन पर चारदीवारी का निर्माण करवा रहे थे। उनका पुत्र आयुष सिंह भी उनके साथ मौजूद था। इसी बीच ग्राम बिंदुबिगहा के निवासी चंदन सिंह, हरि सिंह, छोटू सिंह, सूली सिंह अन्य लगभग पांच अज्ञात लोग मौके पर पहुंचे। सभी लाठी-डंडे, चाकू, पिस्टल जैसे घातक हथियारों से लैस थे। सभी ने अचानक पिता-पुत्र पर जानलेवा हमला कर दिया। चंदन सिंह पिस्टल लिए हुए था, उसने पिस्टल के बट से सोमेश कुमार सिंह के चेहरे पर आंख के नीचे वार किया, जिससे खून बहने लगा और सिर में गंभीर चोट आई। वहीं हरि सिंह ने आयुष सिंह को लाठी से पीटकर घायल कर दिया।

    आरोपितों ने मौके पर खड़ी कार के शीशे तोड़कर उसे भी क्षतिग्रस्त कर दिया। पीड़ित पक्ष ने बताया कि इस पूरी घटना का फोटो और वीडियो साक्ष्य उनके पास मौजूद है, जिसे जांच के दौरान देखा जा सकता है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। हैदरनगर थाना ने किसी आरोपित पर कार्रवाई नहीं की है। पीड़ित ने मामले में पलामू एसपी से दोषियों की तत्काल गिरफ्तार करने और कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

    Also Read : अरावली खनन विवाद में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, बनेगी डोमेन एक्सपर्ट्स की टीम

    assault Attack attack by goons Attempted murder Ayush Singh BJP District Minister boundary wall construction Chandan Singh Chhotu Singh Crime news deadly weapons Haidernagar Hari Singh Jharkhand news legal action palamu police action Security Somesh Kumar Singh Suli Singh अपराध समाचार आयुष सिंह कानूनी कार्रवाई घातक हथियार चंदन सिंह चारदीवारी निर्माण छोटू सिंह झारखंड न्यूज दबंगों का हमला पलामू पुलिस कार्रवाई भाजपा जिला मंत्री मारपीट सुरक्षा सूली सिंह सोमेश कुमार सिंह हत्या का प्रयास हमला हरि सिंह हैदरनगर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअरावली खनन विवाद में सुप्रीम कोर्ट सख्त, डोमेन एक्सपर्ट्स की टीम बनाने का आदेश
    Next Article दावोस में सीएम हेमंत सोरेन की इंफोसिस ग्लोबल से मुलाकात, टेक्नोलॉजी और एआई सहयोग पर हुई अहम चर्चा

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड : चतरा पुलिस ने जब्त की 164 किलो गांजा, तस्करी वाला लग्जरी कार बरामद; तीन आरोपी फरार

    October 28, 2026
    झारखंड

    बच्चों के पुनर्वास से लेकर उनके अधिकारों तक, CWC सदस्यों को दिया गया प्रशिक्षण

    October 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में 7 साल में करीब तीन गुनी हुईं एमबीबीएस सीटें, 580 से बढ़कर 1,650 पहुंचीं

    October 28, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव इंवेस्टिगेशन भाग-2: कोई कबाड़ी खरीद रहा, कोई है दर्जी, तो कोई बना जमीन कारोबारी, पड़ताल अल-कायदा इन इंडियन सब कॉन्टिनेंट के 44 संदिग्ध, आरोपी व जेल में बंद तथाकथित आतंकियों की

    October 28, 2026
    क्राइम

    झारखंड : JTET से पहले सिमडेगा में पुलिस का सर्च ऑपरेशन, होटल-लॉज की हुई जांच

    October 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Johar Live Impact: सहायक कारापाल अभ्यर्थियों को राहत, शारीरिक परीक्षा की तारीख बदली, तैयारी के लिए मिला अतिरिक्त समय

    October 28, 2026
    Latest Posts

    वॉर इंजरी पेंशन पर केंद्र की नहीं चली, सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व सैनिक के हक में सुनाया फैसला

    October 28, 2026

    झारखंड : चतरा पुलिस ने जब्त की 164 किलो गांजा, तस्करी वाला लग्जरी कार बरामद; तीन आरोपी फरार

    October 28, 2026

    बच्चों के पुनर्वास से लेकर उनके अधिकारों तक, CWC सदस्यों को दिया गया प्रशिक्षण

    October 28, 2026

    झारखंड में 7 साल में करीब तीन गुनी हुईं एमबीबीएस सीटें, 580 से बढ़कर 1,650 पहुंचीं

    October 28, 2026

    जोहार लाइव इंवेस्टिगेशन भाग-2: कोई कबाड़ी खरीद रहा, कोई है दर्जी, तो कोई बना जमीन कारोबारी, पड़ताल अल-कायदा इन इंडियन सब कॉन्टिनेंट के 44 संदिग्ध, आरोपी व जेल में बंद तथाकथित आतंकियों की

    October 28, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.