Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVE
    Home»क्राइम»शोभा यात्रा में जाना बन गया काल, सिलबट्टे से वार कर ले ली पत्नी की जान
    क्राइम

    शोभा यात्रा में जाना बन गया काल, सिलबट्टे से वार कर ले ली पत्नी की जान

    Team JoharBy Team JoharJanuary 21, 2026Updated:January 21, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    पति
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : राजधानी के शास्त्री नगर थाना क्षेत्र के मछली गली में एक दर्दनाक घटना हुई, जिसमें पति ने सिलबट्टे से मारकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त प्रीति कुमारी (19) के तौर पर की गई है। मृतका की बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए IGIMS भेजा गया है। मिली जानकारी के अनुसार प्रीति कुमारी का हाल ही में एक महीने का बच्चा हुआ था। इल्जाम है कि पति विजेंद्र कुमार पत्नी के साईं शोभा यात्रा में शामिल होने पर नाराज था। इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और इसी झगड़े में पति ने पत्नी की हत्या कर दी।

    परीवारिक सूत्रों के अनुसार, पति विजेंद्र का स्वभाव पहले से ही खराब था और वह दहेज को लेकर लगातार प्रताड़ित करता था। मृतका की मां उर्मिला देवी ने मीडिया को बताया कि बेटी होने पर भी दामाद नाराज था और अस्पताल से भी फरार हो गया था। घटना के बाद परिजन रोते-बिलखते हुए घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। घटना के समय घर में मांगलिक कार्यक्रम की तैयारियां चल रही थीं। पड़ोसियों और परिजनों ने बताया कि रात में शोर सुनकर कमरे में पहुंचे तो प्रीति की मौत हो चुकी थी।

    मीडिया को जानकारी देते हुए एसडीपीओ सचिवालय साकेत कुमार ने बताया कि पति-पत्नी के विवाद के दौरान ही हत्या की घटना हुई और सिलबट्टे को फोरेंसिक टीम ने जप्त कर लिया है। फिलहाल मामले की छानबीन जारी है।

    Also Read : 77वें गणतंत्र दिवस से पहले डीडीसी ने परेड पूर्वाभ्यास का किया निरीक्षण

    forensic team husband wife dispute murder patna Patna crime news patna news police investigation post mortem पटना पटना क्राइम न्यूज पटना समाचार पति पत्नी विवाद पुलिस जांच पोस्टमार्टम फोरेंसिक टीम हत्या
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में कोचिंग संस्थानों पर नकेल, सख्त कानून को राज्यपाल की मंजूरी
    Next Article हथियारों के साए में कुचली गई जनसुनवाई, पुलिस की मौजूदगी में कानून हुआ बेबस… देखें वीडियो

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : दो और IAS निशाने पर, जानिए किस पर कसा शिकंजा

    June 19, 2026
    कोडरमा

    बिहार भेजी जा रही अंग्रेजी शराब की खेप पकड़ाई, टाटा मैजिक में लोड 48 बोतल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

    June 19, 2026
    क्राइम

    RSS कार्यालय पेट्रोल बम कांड में तीन गिरफ्तार, एक एनकाउंटर में घायल, अब ATS करेगी आगे की जांच

    June 18, 2026
    Latest Posts

    नया खुलासा; लगभग डेढ़ करोड़ लोगों को मारनेवाला कोविड वायरस किसने बनाया

    June 20, 2026

    आखिर सरयू राय कांग्रेस को सरकार से क्यों निकाल फेंकना चाहते हैं

    June 20, 2026

    रांची स्टेशन रोड गुरुद्वारा की नई कमेटी का गठन, सर्वसम्मति से चुने गए 15 सदस्य

    June 19, 2026

    आवेश राणा के इशारा पर हुआ था RSS कार्यालय पर हमला, लखनऊ में भी देना था घटना को अंजाम

    June 19, 2026

    यात्री सुरक्षा को लेकर आरपीएफ अलर्ट, ट्रेनों और स्टेशनों पर चलाया विशेष अभियान

    June 19, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.