Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झारखंड में कोचिंग संस्थानों पर नकेल, सख्त कानून को राज्यपाल की मंजूरी
    झारखंड

    झारखंड में कोचिंग संस्थानों पर नकेल, सख्त कानून को राज्यपाल की मंजूरी

    Team JoharBy Team JoharJanuary 21, 2026Updated:January 21, 2026No Comments2 Mins Read5
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    कोचिंग
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड में कोचिंग संस्थानों को लेकर बड़ा फैसला सामने आया है। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने झारखंड कोचिंग सेंटर (नियंत्रण एवं विनियमन) विधेयक-2025 को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही राज्य में कोचिंग संस्थानों के लिए सख्त और पारदर्शी नियामक ढांचा लागू होने का रास्ता साफ हो गया है। यह विधेयक अगस्त 2025 में विधानसभा से पारित हुआ था, जिसका उद्देश्य छात्रों के हितों की सुरक्षा, उनकी सेफ्टी सुनिश्चित करना और तेजी से बढ़ रहे कोचिंग सेक्टर में न्यूनतम मानकों को लागू करना है।

    सभी कोचिंग संस्थानों को सरकारी वेब पोर्टल पर पंजीकरण कराना होगा। प्रत्येक कैंपस के लिए अलग पंजीकरण आवश्यक होगा। फ्रेंचाइजी मॉडल वाले संस्थानों में फ्रेंचाइजर और फ्रेंचाइजी दोनों की जिम्मेदारी तय की गई है।

    जिलास्तर पर कोचिंग सेंटर नियामक समिति बनाई जाएगी, जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त करेंगे। राज्य स्तर पर झारखंड राज्य कोचिंग सेंटर नियामक प्राधिकरण का गठन होगा, जिसकी अध्यक्षता एक सेवानिवृत्त न्यायिक अधिकारी करेंगे। हर 1000 छात्रों पर कम से कम एक मानसिक स्वास्थ्य काउंसलर नियुक्त करना अनिवार्य होगा। काउंसलिंग सेवाएं साल में कम से कम 200 दिनों तक निःशुल्क दी जाएंगी।

    कोचिंग संस्थान केवल सुबह 6 बजे से रात 9 बजे तक संचालित होंगे। जेंडर-विशेष सुविधाएं देना अनिवार्य होगा। फीस स्ट्रक्चर नोटिस बोर्ड पर प्रदर्शित करना और वेबसाइट पर स्पष्ट एग्जिट एवं रिफंड पॉलिसी प्रकाशित करना जरूरी होगा। गलत विज्ञापन या सफलता दर के दावे करने पर सख्त कार्रवाई होगी। 16 साल से ऊपर के सभी छात्रों का वेब पोर्टल पर पंजीकरण होगा। फुल-टाइम और पार्ट-टाइम शिक्षकों का भी पंजीकरण अनिवार्य है। नगर निगम क्षेत्रों में 5 लाख, नगर परिषद/अधिसूचित क्षेत्रों में एक लाख और अन्य क्षेत्रों में 50 हजार रुपये की बैंक गारंटी अनिवार्य। छात्र, अभिभावक, शिक्षक या कर्मचारी नियामक समितियों में शिकायत दर्ज करा सकेंगे।

    नियमों के उल्लंघन पर पहली बार 5 लाख रुपये तक जुर्माना, दूसरी बार 10 लाख रुपये तक जुर्माना, और इसके बाद पंजीकरण रद्द किया जा सकेगा। पंजीकरण रद्द होने के बावजूद संचालन जारी रखने पर कानूनी कार्रवाई होगी। इस कानून से झारखंड में कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा, पारदर्शिता और छात्रों के अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित होगी। साथ ही अब राज्य में कोचिंग सेक्टर में अनुशासन और जिम्मेदारी बढ़ेगी।

    Also Read : 77वें गणतंत्र दिवस से पहले डीडीसी ने परेड पूर्वाभ्यास का किया निरीक्षण

    bank guarantee coaching center rules coaching controlशिक्षा कानून Coaching Institutes coaching regulations education law Education news education updates fee transparency Grievance Redressal jharkhand Jharkhand Coaching Center Bill Jharkhand Education Jharkhand news mandatory registration mental health counselor strict penalties student safety teacher registration unique ID कोचिंग नियंत्रण कोचिंग नियम कोचिंग संस्थान कोचिंग सेंटर नियम छात्र सुरक्षा झारखंड झारखंड कोचिंग सेंटर विधेयक पंजीकरण अनिवार्य फीस पारदर्शिता बैंक गारंटी मानसिक स्वास्थ्य काउंसलर यूनिक आईडी शिकायत निवारण शिक्षक पंजीकरण शिक्षा अपडेट शिक्षा समाचार सख्त दंड
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदेशभक्ति के रंग में रंगा बोकारो, गणतंत्र दिवस परेड अभ्यास का डीडीसी ने लिया जायजा
    Next Article शोभा यात्रा में जाना बन गया काल, सिलबट्टे से वार कर ले ली पत्नी की जान

    Related Posts

    क्राइम

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026
    आदिवासी

    बातचीत: दादा-दादी की कहानियों से निकली ‘आंगेन’ ने रचा इतिहास, पहली बार नेशनल अवॉर्ड तक पहुंचा संथाली सिनेमा

    July 19, 2026
    क्राइम

    सीएम, तीन आईएएस-आईपीएस और ‘उड़ता झारखंड’ पर कस दिया लगाम

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    Latest Posts

    एनसीपी में शरद और अजीत गुट के विलय की संभावना, झारखंड बनेगा कारक

    July 20, 2026

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.