Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»मामूली कहासुनी के बाद चली गो’ली, चली गई जवान युवक की जान
    क्राइम

    मामूली कहासुनी के बाद चली गो’ली, चली गई जवान युवक की जान

    Team JoharBy Team JoharJanuary 20, 2026Updated:January 20, 2026No Comments2 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    हत्या
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Sahibganj : साहिबगंज जिले के बोरियो थाना क्षेत्र के बड़ा राक्सो पंचायत में एक मामूली कहासुनी ने हृदय विदारक रूप ले लिया। 23 वर्षीय संजू मड़ैया की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना बड़े राक्सो पंचायत भवन के पास हुई। जानकारी के अनुसार, संजू मड़ैया और गांव के ही युवक धुमा किस्कु के बीच बांझी हाट में मामूली बात को लेकर कहासुनी हुई थी। उस समय आसपास मौजूद लोगों ने दोनों को समझा-बुझाकर मामला शांत करा दिया था। लेकिन हाट से लौटने के बाद भी तनाव बना रहा। कुछ देर बाद आरोपी धुमा किस्कु ने पंचायत भवन के समीप संजू मड़ैया पर गोली चला दी। गोली लगते ही संजू मड़ैया जमीन पर गिर पड़ा। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। सूचना मिलते ही मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंचे। घर के बेटे की मौत पर परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल हो गया। करीब 23 साल का संजू मड़ैया राक्सो का रहने वाला था । उसके पिता का नाम दिलीप मड़ैया बताया गया।

    तफ्तीश में जुटी पुलिस

    घटना की सूचना मिलते ही बोरियो थाना प्रभारी रोहित कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए साहिबगंज के सदर अस्पताल भेज दिया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। आरोपी धुमा किस्कु घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के घर पर छापेमारी की, लेकिन वह फरार पाया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि हत्या के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है और जल्द ही आरोपी की तलाश जारी है।

    Also Read :अहमदाबाद में हादसे का शिकार हुआ गोड्डा का युवक, श’व पहुंचते ही मचा कोहराम

    A minor argument escalated into a shooting accused absconding and a young man lost his life. Bara Rakso Borio Police Station Crime news Jharkhand news Local News minor argument Murder case Panchayat building police investigation post mortem rural violence Sahibganj Sanju Maraiya Security Shooting Incident villagers' anger weapons case youth murdered अपराध समाचार आरोपी फरार गोलीकांड ग्रामीण आक्रोश ग्रामीण हिंसा चली गई जवान युवक की जान झारखंड न्यूज पंचायत भवन पुलिस जांच पोस्टमॉर्टम बड़ा राक्सो बोरियो थाना मामूली कहासुनी मामूली कहासुनी के बाद चली गो'ली युवक हत्या संजू मड़ैया साहिबगंज सुरक्षा स्थानीय खबर हत्या मामला हथियार केस
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअहमदाबाद में हादसे का शिकार हुआ गोड्डा का युवक, श’व पहुंचते ही मचा कोहराम
    Next Article रांची के जीपीओ में एजेंट से डेढ़ लाख ले उड़े उचक्के, पुलिस जुटी जांच में

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    पुष्पा की हैट्रिक, संदीपा-श्रुति के गोल से भारत फाइनल में, चीन से होगी टक्कर

    July 25, 2026
    क्राइम

    JPSC परीक्षा अनियमितता मामला: दो और गिरफ्तार, OMR शीट में हेरफेर के आरोपों की जांच तेज

    July 25, 2026
    झारखंड

    श्रावणी मेला 2026: नहीं मिलेगा VIP दर्शन, क्यूआर कोड से कर सकेंगे शिकायत

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC परीक्षा विवाद: रघुवर दास और बाबूलाल मरांडी का हेमंत सरकार पर हमला, CBI जांच की मांग

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः लोकसभा में थे रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, थाने में हो गया एफआईआर

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    25 जुलाई 2002: जब राष्ट्रपति भवन पहुंचा एक वैज्ञानिक, जिसने सत्ता नहीं बल्कि सपनों से जीता देश का दिल

    July 25, 2026
    Latest Posts

    पुष्पा की हैट्रिक, संदीपा-श्रुति के गोल से भारत फाइनल में, चीन से होगी टक्कर

    July 25, 2026

    प्रल्हाद जोशी को मिली शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर

    July 25, 2026

    JPSC परीक्षा अनियमितता मामला: दो और गिरफ्तार, OMR शीट में हेरफेर के आरोपों की जांच तेज

    July 25, 2026

    श्रावणी मेला 2026: नहीं मिलेगा VIP दर्शन, क्यूआर कोड से कर सकेंगे शिकायत

    July 25, 2026

    सरकार झुकी, CJP की मांगें मानीं; जंतर-मंतर का आंदोलन खत्म, प्रदर्शनकारियों से घर लौटने की अपील

    July 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.