Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»नौकरी का झांसा देकर युवती से गंदा काम, अश्लील वीडियो बनाकर जान से मा’रने की धमकी
    जोहार ब्रेकिंग

    नौकरी का झांसा देकर युवती से गंदा काम, अश्लील वीडियो बनाकर जान से मा’रने की धमकी

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkJanuary 20, 2026No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ramgarh : एनजीओ में काम दिलाने के बहाने बोकारो जिले की एक युवती के साथ दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देने और जबरन मतांतरण कराने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता ने इस संबंध में रामगढ़ महिला थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू करते हुए जांच तेज कर दी है।

    पीड़िता के अनुसार, आरोपी युवक अजमल अंसारी बोकारो जिले के जरंगडीह, कथारा स्थित सावित्री कॉलोनी का रहने वाला है। वह “गुरु सारथी हेल्पिंग वेलफेयर फाउंडेशन” नामक एनजीओ से जुड़ा हुआ है। आरोपी ने युवती को एनजीओ में नौकरी दिलाने का झांसा देकर रामगढ़ बुलाया।

    बताया गया कि एनजीओ की बैठक के बहाने आरोपी ने युवती को रामगढ़ मेन रोड स्थित होटल पायल में बुलाया, जहां 8 फरवरी को उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया गया। पीड़िता का आरोप है कि इससे पहले भी आरोपी उसे कई बार रामगढ़ बुलाकर होटल व अन्य स्थानों पर शारीरिक शोषण करता रहा।

    पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी ने उसका मोबाइल फोन हैक कर लिया है। उसके सभी संपर्क नंबर और व्हाट्सएप अपने कब्जे में लेकर अश्लील वीडियो बनाए गए हैं। आरोपी इन वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रहा है। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है।

    शिकायत में जबरन मतांतरण कराने का भी उल्लेख है। पीड़िता के अनुसार, आरोपी ने दबाव बनाकर बोकारो के लोधी इलाके में उसका मतांतरण कराया।

    इस मामले में रामगढ़ के एसडीपीओ परमेश्वर प्रसाद ने बताया कि मामला करीब एक माह पुराना है। आरोपी बोकारो का रहने वाला है और मतांतरण की घटना भी बोकारो में होने की बात कही जा रही है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पीड़िता के बयान के आधार पर साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है और सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है।

    इसे भी पढ़ें : चाईबासा पहुंचे सीआरपीएफ डीजी ऑपरेशन, सारंडा में माओवादियों पर कसा शिकंजा

    A man lured a young woman with the promise of a job and threatened to kill her by making an obscene video. अश्लील वीडियो बनाकर जान से मारने की धमकी नौकरी का झांसा देकर युवती से गंदा काम
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसीएम हेमंत सोरेन की पहल रंग लाई, झारखंड को मिला 11,000 करोड़ का बड़ा निवेश
    Next Article झारखंड में सुबह-सुबह कुहासा, दिन में साफ रहेगा मौसम

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: आदिवासी महोत्सव के लिए मोरहाबादी मैदान तैयार, कल से दो दिवसीय आयोजन

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    संसद नहीं X बना बहस का अड्डा, एक्स पर भिड़े राहुल-रिजिजू, महिला आरक्षण पर छिड़ी जंग

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आंदोलन, एजेंडा और इतिहास का सबक: बुद्धदेव के पतन से हेमंत सोरेन क्या सीखें?

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुदिव्य ने कहा था- BJP से बात नहीं करेंगे, फिर कांग्रेस से क्यों मिले? छात्र आंदोलन में उठे सवाल

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC विवाद : NSUI ने सरकार को सौंपा मांग पत्र, 90 दिनों में CID-SIT जांच की मांग

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : राहुल क्रांति की तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल पहुंचे इरफान अंसारी, भूख हड़ताल खत्म करने की अपील

    August 8, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: आदिवासी महोत्सव के लिए मोरहाबादी मैदान तैयार, कल से दो दिवसीय आयोजन

    August 8, 2026

    संसद नहीं X बना बहस का अड्डा, एक्स पर भिड़े राहुल-रिजिजू, महिला आरक्षण पर छिड़ी जंग

    August 8, 2026

    आंदोलन, एजेंडा और इतिहास का सबक: बुद्धदेव के पतन से हेमंत सोरेन क्या सीखें?

    August 8, 2026

    सुदिव्य ने कहा था- BJP से बात नहीं करेंगे, फिर कांग्रेस से क्यों मिले? छात्र आंदोलन में उठे सवाल

    August 8, 2026

    JPSC-JSSC विवाद : NSUI ने सरकार को सौंपा मांग पत्र, 90 दिनों में CID-SIT जांच की मांग

    August 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.