Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»ड्यूटी पर तैनात नाइट गार्ड की मौ’त, मुआवजे को लेकर सड़क जाम
    झारखंड

    ड्यूटी पर तैनात नाइट गार्ड की मौ’त, मुआवजे को लेकर सड़क जाम

    Team JoharBy Team JoharJanuary 18, 2026Updated:January 18, 2026No Comments2 Mins Read6
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    गार्ड
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamtara (Rajiv Jha) : जामताड़ा शहर के महाविद्यालय रोड स्थित एक निर्माणाधीन अपार्टमेंट में कार्यरत नाइट गार्ड की रविवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त शहर से सटे दुलाडीह गांव निवासी लखन महतो के रूप में हुई है। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने शव के साथ मुख्य मार्ग को जाम कर दिया, जिससे कई घंटों तक आवागमन बाधित रहा।

    मिली जानकारी के अनुसार लखन महतो शनिवार शाम को रोज की तरह ड्यूटी पर पहुंचे थे। सहकर्मियों ने बताया कि वे आमतौर पर सुबह करीब 7 बजे चाय पीकर घर चले जाते थे, लेकिन रविवार सुबह काफी देर तक उनके नहीं उठने पर साथी कर्मी उन्हें देखने गए। लखन महतो की हालत नाजुक देख तुरंत एंबुलेंस बुलाकर उन्हें पारस हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

    कर्मियों के अनुसार, लखन महतो काफी मिलनसार स्वभाव के थे और उन्हें किसी प्रकार की नशे की लत भी नहीं थी। अपार्टमेंट के मालिक संजय पाहन ने बताया कि प्रारंभिक तौर पर मामला हृदयाघात का प्रतीत होता है और यह एक प्राकृतिक मृत्यु हो सकती है। उन्होंने कहा कि अपार्टमेंट परिसर में किसी तरह की कोई घटना नहीं हुई है।

    इधर, नाइट गार्ड की मौत की खबर मिलते ही परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए और मुआवजे की मांग को लेकर अपार्टमेंट के सामने मुख्य सड़क पर जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और लोगों को समझाने का प्रयास किया। बाद में अपार्टमेंट मालिक की ओर से हरसंभव मदद का आश्वासन दिए जाने के बाद स्थिति सामान्य हुई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

    Also Read : दिल्ली-बागडोगरा फ्लाइट में बम की सूचना, लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग

    College Road demand for compensation family protests Jamtara Lakhan Mahto night guard dies police investigation Road Blockade Suspicious death under-construction apartment जामताड़ा नाइट गार्ड की मौत निर्माणाधीन अपार्टमेंट परिजनों का हंगामा पुलिस जांच महाविद्यालय रोड मुआवजे की मांग लखन महतो सड़क जाम संदिग्ध मौत
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदिल्ली-बागडोगरा फ्लाइट में बम की सूचना, लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग
    Next Article इन स्लीपर ट्रेनों में RAC टिकट व्यवस्था बंद, किराया में भी बदलाव

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: करीब 6 हजार करोड़ खर्च के बाद भी अधूरी सुबर्णरेखा परियोजना, विशेष पैकेज नहीं देगा केंद्र

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बाढ़ प्रभावित असम की मदद को आगे आया झारखंड, 3 करोड़ रुपये देगा राज्य

    August 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC PT रद्द करो, CBI जांच कराओ, नहीं तो सड़क पर उतरेगा आजसू : सुदेश महतो

    August 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खर्च का हवाला देकर रिटायरमेंट उम्र बढ़ाने से इनकार नहीं कर सकते राज्य: सुप्रीम कोर्ट

    August 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी में सुधार को लेकर योगेंद्र यादव ने हेमंत सोरेन को क्या सलाह दी?

    August 6, 2026
    क्राइम

    आसाराम को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली बेल, कहा- फिलहाल जमानत की जरूरत नहीं

    August 6, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: करीब 6 हजार करोड़ खर्च के बाद भी अधूरी सुबर्णरेखा परियोजना, विशेष पैकेज नहीं देगा केंद्र

    August 7, 2026

    बाढ़ प्रभावित असम की मदद को आगे आया झारखंड, 3 करोड़ रुपये देगा राज्य

    August 6, 2026

    JPSC PT रद्द करो, CBI जांच कराओ, नहीं तो सड़क पर उतरेगा आजसू : सुदेश महतो

    August 6, 2026

    खर्च का हवाला देकर रिटायरमेंट उम्र बढ़ाने से इनकार नहीं कर सकते राज्य: सुप्रीम कोर्ट

    August 6, 2026

    जेपीएससी में सुधार को लेकर योगेंद्र यादव ने हेमंत सोरेन को क्या सलाह दी?

    August 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.