Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»सोशल मीडिया पर सावधान!  एक मैसेज और उड़ गए लाखों रुपए
    क्राइम

    सोशल मीडिया पर सावधान!  एक मैसेज और उड़ गए लाखों रुपए

    Team JoharBy Team JoharJanuary 18, 2026No Comments3 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    साइबर
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Dhanbad : सोशल मीडिया के जरिए साइबर ठग नए-नए तरीकों से लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। ताजा मामला धनबाद के पुटकी थाना क्षेत्र अंतर्गत भागाबांध ओपी क्षेत्र की भागाबांध बस्ती का है, जहां ठगों ने इंस्टाग्राम पर भावनात्मक जाल बुनकर एक महिला से लाखों रुपये की ठगी कर ली। पीड़िता तिलकी देवी ने बताया कि उनकी नाबालिग बेटी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक अज्ञात युवक ने संपर्क किया और खुद को उसका “भाई” बताते हुए कहा कि उसकी कोई बहन नहीं है और वह उसे गिफ्ट भेजना चाहता है। कुछ देर बाद युवक ने दावा किया कि वह गिफ्ट भेजने के लिए एयरपोर्ट जा रहा है और डिलीवरी के समय रिसीव करने के लिए तैयार रहने को कहा।

    ऐसे बुना गया ठगी का जाल

    कुछ समय बाद उसी नंबर से फोन कर युवक ने बताया कि उसकी गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया है और इलाज व अन्य खर्च के लिए पैसे की जरूरत है। इसके बाद नाबालिग बेटी ने फोन अपनी मां तिलकी देवी को दे दिया। आरोप है कि युवक ने महिला को धमकाते हुए कहा कि उसकी वजह से ही एक्सीडेंट हुआ है और यदि पैसे नहीं दिए गए तो पुलिस उसे घसीटते हुए ले जाएगी।

    ठगों ने महिला को डराने के लिए एक वीडियो भी भेजा, जिसमें पुलिस एक महिला को अपने साथ ले जाती दिख रही थी। इस वीडियो को देखकर तिलकी देवी घबरा गईं। डर के कारण उन्होंने सऊदी अरब में रह रहे अपने भाई से संपर्क किया, जिन्होंने उनके बैंक खाते में पैसे भेज दिए।

    इसके बाद ठग ने स्कैनर भेजकर महिला से 2 लाख 7 हजार 201 रुपये ट्रांसफर करवा लिए। रकम मिलने के बाद भी आरोपी ने अतिरिक्त 3 लाख रुपये की मांग की। तब जाकर पीड़िता ने पड़ोसियों और आसपास के लोगों को पूरी घटना बताई, जिसके बाद यह साइबर फ्रॉड होने की जानकारी सामने आई।

    साइबर थाने में शिकायत

    पीड़िता ने सरायढेला साइबर थाना पहुंचकर मामले की जानकारी दी। साइबर थाना की ओर से पहले राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराने को कहा गया। इसके बाद पीड़िता ने हीरापुर स्थित एक साइबर कैफे में जाकर ऑनलाइन शिकायत दर्ज की और फिर साइबर थाने में लिखित आवेदन भी सौंपा।

    पुलिस का बयान

    इस मामले में साइबर थाना प्रभारी रविकांत प्रसाद ने बताया कि पीड़िता की लिखित शिकायत प्राप्त हुई है और राष्ट्रीय पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई गई है। उन्होंने कहा कि 24 घंटे के भीतर पोर्टल से शिकायत साइबर थाने को प्राप्त होती है, जिसके बाद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    Also Read : राजकुमार राव और पत्रलेखा ने बेटी की पहली झलक साझा की, नाम रखा पार्वती पॉल राव

    cyber fraud Cyber Police Station cybercrime Digital Arrest emotional fraud fraud against women Instagram scam Jharkhand news online gift fraud online scam scanner scam social media fraud social media precautions इमोशनल फ्रॉड इंस्टाग्राम ठगी ऑनलाइन गिफ्ट फ्रॉड ऑनलाइन ठगी झारखंड समाचार डिजिटल अरेस्ट धनबाद महिला से ठगी साइबर अपराध साइबर थाना साइबर फ्रॉड सोशल मीडिया फ्रॉड सोशल मीडिया सावधानी Dhanbad स्कैनर ठगी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराजकुमार राव और पत्रलेखा ने बेटी की पहली झलक साझा की, नाम रखा पार्वती पॉल राव
    Next Article पीएम ने असम को दी दो नई अमृत भारत एक्सप्रेस की सौगात, पूर्वोत्तर और उत्तर भारत के बीच बढ़ी कनेक्टिविटी

    Related Posts

    क्राइम

    जेपीएससी परीक्षा मामले में बड़ी कार्रवाई. एफआईआर दर्ज, पांच गिरफ्तार

    July 22, 2026
    आदिवासी

    नौ जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं ने रखी अपनी बात, 11 सूत्री मांग-पत्र सौंपा

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत सोरेन की पहल से झारखंड में शुरू होगा पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान

    July 22, 2026
    क्राइम

    हजारीबाग कोषागार अवैध वेतन निकासी मामला: सौरभ कुमार सिंह की जमानत याचिका खारिज

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड ने राज्य का पहला फिल्म इंस्टीट्यूट स्थापित करने के लिए SRFTI के साथ MoU पर हस्ताक्षर किए

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दो दिवसीय ‘जलवायु अखड़ा’ शुरू, कल्पना सोरेन ने किया उद्घाटन

    July 22, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी परीक्षा मामले में बड़ी कार्रवाई. एफआईआर दर्ज, पांच गिरफ्तार

    July 22, 2026

    नौ जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं ने रखी अपनी बात, 11 सूत्री मांग-पत्र सौंपा

    July 22, 2026

    हेमंत सोरेन की पहल से झारखंड में शुरू होगा पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान

    July 22, 2026

    हजारीबाग कोषागार अवैध वेतन निकासी मामला: सौरभ कुमार सिंह की जमानत याचिका खारिज

    July 22, 2026

    झारखंड ने राज्य का पहला फिल्म इंस्टीट्यूट स्थापित करने के लिए SRFTI के साथ MoU पर हस्ताक्षर किए

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.