Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»तेज रफ्तार पिकअप ने छीनी युवक की जान, दोस्त का पैर टूटा
    झारखंड

    तेज रफ्तार पिकअप ने छीनी युवक की जान, दोस्त का पैर टूटा

    Team JoharBy Team JoharJanuary 16, 2026Updated:January 16, 2026No Comments2 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बाइक
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Chatra : चतरा-इटखोरी मुख्य मार्ग पर एक सड़क दुर्घटना में इटखोरी प्रखंड के प्रेमनगर निवासी दिलीप भुइयां (पुत्र रामचरण भुइयां) की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार दिलीप अपने दोस्त विनोद के साथ बाइक से चतरा के इको पार्क से लौट रहे थे। भेड़िफार्म के ‘बेल गाछ’ के पास विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार पिकअप वैन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दिलीप घटनास्थल पर ही घायल होकर मृत्यु को प्राप्त हो गए।

    दुर्घटना में विनोद बेतरह जख्मी हो गए। उनका पैर टूट गया है। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल हजारीबाग रेफर किया गया। दिलीप के पिता रामचरण भुइयां ने हाल ही में अपने बड़े बेटे प्रेम भुइयां को बीमारी के कारण खोया था। एक महीने के भीतर दोनों बेटों के निधन से परिवार गहरे सदमे में है। रामचरण भुइयां के दो बेटे और तीन बेटियां थीं। दोनों बेटों की असमय मृत्यु से परिवार में शोक का माहौल है।

    घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। थानेदार विपिन कुमार ने मीडिया को बताया कि पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक और पिकअप वैन को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। यह हादसा बीती रात हुआ।

    Also Read : दलित उत्पीड़न के आरोपों पर BJP सख्त, मधुपुर भेजी गई उच्चस्तरीय जांच टीम

    accident report Chatra Dilip Bhuiyan family mourning Hazaribagh hospital injured Itkhori Local News motorcycle accident police investigation post-mortem examination Premnagar Road Accident road safety speeding pickup truck इटखोरी घायल चतरा तेज रफ्तार पिकअप दिलीप भुइयां परिवार शोक पुलिस जांच प्रेमनगर बाइक हादसा शव पोस्टमॉर्टम सड़क दुर्घटना सड़क सुरक्षा स्थानीय समाचार हजारीबाग अस्पताल हादसा रिपोर्ट
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleडीजीपी नियुक्ति पर सवाल, बाबूलाल बोले- नियमों को ताक पर रखकर हुई पोस्टिंग
    Next Article लापता कैरव गांधी के परिजनों से मिले रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, बोले- झारखंड में कानून-व्यवस्था फेल

    Related Posts

    क्राइम

    सीएम, तीन आईएएस-आईपीएस और ‘उड़ता झारखंड’ पर कस दिया लगाम

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    क्राइम

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की दीपाली रिया अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में दिखाएंगी दम

    July 18, 2026
    क्राइम

    शिबू सोरेन के पूर्व निजी सचिव के घर छापेमारी से मचा हड़कंप, जाने पूरा मामला

    July 18, 2026
    Latest Posts

    सीएम, तीन आईएएस-आईपीएस और ‘उड़ता झारखंड’ पर कस दिया लगाम

    July 19, 2026

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.