Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    20 Apr, 2026 ♦ 9:46 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»झारखंड में शीतलहर का प्रकोप, दो दिन बाद मिल सकती है राहत
    झारखंड

    झारखंड में शीतलहर का प्रकोप, दो दिन बाद मिल सकती है राहत

    Team JoharBy Team JoharJanuary 15, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    झारखंड
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। राज्य के अधिकतर जिलों में शीतलहर और ठंडी हवाओं के कारण लोग ठिठुरने को मजबूर हैं। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे तक ठंड का असर बना रह सकता है, लेकिन इसके बाद मौसम में धीरे-धीरे बदलाव आने की संभावना है। दो दिनों के भीतर न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे लोगों को भीषण ठंड से कुछ राहत मिलेगी।

    अब भी जारी है ठंड और कनकनी

    पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में ठंड और तेज कनकनी महसूस की गई। सुबह के समय हल्का कुहासा छाया रहा। लोहरदगा और पाकुड़ को छोड़कर लगभग सभी जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। करीब 4 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही ठंडी पछुआ हवाओं ने ठंड का असर और बढ़ा दिया।

    गुमला सबसे ठंडा जिला

    बीते 24 घंटे में गुमला राज्य का सबसे ठंडा जिला रहा, जहां न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी रांची में तापमान में करीब एक डिग्री की बढ़ोतरी हुई है, लेकिन ठंड अब भी बनी हुई है। रांची में न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।

    दो दिन बाद बदलेगा मौसम

    मौसम विभाग के अनुसार, पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी का असर अभी झारखंड में देखने को मिल रहा है। इसके कारण अगले एक-दो दिन तक तापमान में करीब 3 डिग्री तक गिरावट हो सकती है। हालांकि इसके बाद पछुआ हवाओं के असर से तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी। संताल परगना और आसपास के जिलों में ठंड की तीव्रता कम होने की संभावना जताई गई है।

    13 जिलों में येलो अलर्ट जारी

    मौसम विभाग ने शीतलहर को लेकर राज्य के 13 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। इनमें गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा, लोहरदगा, रांची, हजारीबाग, रामगढ़, बोकारो, गुमला, खूंटी, सिमडेगा और पश्चिम सिंहभूम शामिल हैं। फिलहाल ठंड से पूरी राहत नहीं मिली है, लेकिन मौसम विभाग के पूर्वानुमान से उम्मीद है कि दो दिन बाद झारखंडवासियों को सर्दी से कुछ सुकून जरूर मिलेगा।

    Also Read : ओरमांझी में सड़क हादसे के बाद उग्र हुए ग्रामीण, यात्री बस को किया आग के हवाले… देखें वीडियो

    Jharkhand news Jharkhand Weather News ranchi Ranchi Weather News weather news झारखंड न्यूज झारखंड वेदर न्यूज रांची रांची वेदर न्यूज वेदर न्यूज
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleAaj Ka Rashifal, 15 JANUARY 2026 : जानें किस राशि का क्या है आज का राशिफल
    Next Article रांची में ED अधिकारियों पर मारपीट का आरोप, पुलिस कर रही जांच

    Related Posts

    झारखंड

    रजरप्पा मंदिर दुकानदारों के पुनर्वास की मांग तेज, विश्व हिंदू परिषद ने उठाई आवाज

    April 20, 2026
    क्राइम

    रिम्स डेंटल छात्रा रेप केस : आज BJP करेगी SSP कार्यालय पर घेराव

    April 20, 2026
    झारखंड

    झारखंड में भीषण गर्मी का कहर, पारा 45°C के पार; IMD ने जारी किया हीटवेव अलर्ट

    April 20, 2026
    Latest Posts

    रजरप्पा मंदिर दुकानदारों के पुनर्वास की मांग तेज, विश्व हिंदू परिषद ने उठाई आवाज

    April 20, 2026

    रिम्स डेंटल छात्रा रेप केस : आज BJP करेगी SSP कार्यालय पर घेराव

    April 20, 2026

    झारखंड में भीषण गर्मी का कहर, पारा 45°C के पार; IMD ने जारी किया हीटवेव अलर्ट

    April 20, 2026

    भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला अध्यक्ष बने जावेद अख्तर

    April 19, 2026

    IPS ऋषभ गर्ग ने संभाला खूंटी एसपी का पदभार, पदाधिकारियों से हुए रूबरू

    April 19, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.