Joharlive Team
जींद: हरियाणा के जींद में शुक्रवार को देश के गृहमंत्री अमित शाह ने एकलव्य स्टेडियम आयोजित विशाल रैली को संबोधित करते हुये उन्होंने विधानसभा चुनाव 2019 का शंखनाद किया। इसके साथ श्री शाह विरोधियों को ललकारते हुए मिशन 70 प्लस का लक्ष्य हासिल करने की प्रतिबद्धता जताई।
एकलव्य स्टेडियम आयोजित विशाल रैली में अपने संबोधन में अमित शाह ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में धारा 370 अखंड भारत की राह में रोड़ा थी। देश की एकता के लिए धारा 370 हटानी जरूरी थी। इसलिए हमनें 370 वोटों से अनुच्छेद 370 को हटाया। जो काम 70 साल में नहीं हो सकता, उसे 75 दिन में कर दिखाया।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अब हमारा लक्ष्य हरियाणा में विधानसभा चुनाव जीतना है। यहां मिशन 75 पूरा करके विरोधियों को पस्त करना है। प्रदेश की जनता से मैं अपील करता हूं कि जैसे लोकसभा चुनाव में हमारा साथ दिया, उसी तरह विधानसभा चुनाव में दें तो हम जीत पाएंगे।
बता दें कि अमित शाह से पहले रैली को मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने संबोधित किया। रैली में मुख्यमंत्री के अलावा मंत्रिमंडल के सदस्य भी मौजूद रहे। चैधरी बीरेंद्र सिंह ने पगड़ी पहनाकर और लट्ठ भेंट करके केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया। दरअसल, बीरेंद्र सिंह ने ही इस विशाल रैली का आयोजन किया है।
केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने इस रैली में मुख्यातिथि के तौर पर शिरकत की। मोदी सरकार 2 में गृहमंत्री बनने और जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने के बाद पहली बार अमित शाह हरियाणा ही आए हैं। ऐसे में रैली की सुरक्षा व्यवस्था चाक चैबंद रही। अन्य जिलों से भी पुलिस टीम को बुलाया गया था।
तीन आईपीएस, 30 डीएसपी, 40 इंस्पेक्टर, 200 महिला पुलिस कर्मचारी, 1300 पुलिस कर्मचारी के अलावा घुड़सावर सुरक्षा व्यवस्था देख रहे थे। रैली स्थल पर और जिले भर में सुरक्षा व्यवस्था इस प्रकार की गई है कि पुलिस की हर व्यक्ति पर नजर रही। चप्पे-चप्पे पर पुलिस कर्मी तैनात नजर आए।
हरियाणा: जींद में रैली को संबोधित करते हुये अमित शाह, बोले- 370 वोट से अनुच्छेद 370 को हटाया
Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
Previous Articleलोहरदगा: बेटे ने बाप को टांगी से काट डाला, हत्यारा गिरफ्तार
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More

