Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»Uncategorized»मतदाता सूची मैपिंग 70 प्रतिशत पूरी, कोई भी पात्र मतदाता नहीं छूटेगा : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी
    Uncategorized

    मतदाता सूची मैपिंग 70 प्रतिशत पूरी, कोई भी पात्र मतदाता नहीं छूटेगा : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी

    Team JoharBy Team JoharJanuary 10, 2026Updated:January 10, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने राज्य के सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारियों, ईआरओ, एईआरओ और उप निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने कहा कि विगत गहन पुनरीक्षण की मतदाता सूची से वर्तमान मतदाता सूची की मैपिंग का कार्य 70% पूरा हो चुका है।

    उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहरी क्षेत्रों के मतदाताओं की मैपिंग को प्राथमिकता दी जाए और सरकारी कार्यालयों में कैंप लगाकर सभी कर्मियों को प्रशिक्षित किया जाए। उनका कहना था कि राज्य के बाहर से आए मतदाताओं को भी सही सूची से मैप किया जाए और एब्सेंट, शिफ्टेड, डेथ और डुप्लीकेट (ASDD) सूची को डिजिटल रूप से तैयार किया जाए।

    के. रवि कुमार ने यह भी कहा कि एक भी पात्र मतदाता सूची से बाहर न रह जाए। सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ का नाम, मोबाइल नंबर और केंद्र संख्या वाले स्टीकर लगाए जाएं और इसका प्रचार सुनिश्चित किया जाए। भारत निर्वाचन आयोग के 1950 टॉलफ्री नंबर और “बुक ए कॉल” सुविधा का भी प्रचार किया जाए।

    बैठक में मतदाता सूची मैपिंग के 8 चेकपॉइंट का पालन करने पर जोर दिया गया। साथ ही बीएलओ को मोबाइल ऐप के जरिए फोटो अपडेट करने और राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट-2 का प्रशिक्षण 28 जनवरी से 6 फरवरी के बीच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि अन्य राज्यों से आए दस्तावेजों की वेरिफिकेशन तुरंत की जाए और गलत दस्तावेज मिलने पर त्वरित कार्रवाई की जाए।

    बैठक में बोकारो जिला निर्वाचन पदाधिकारी अजय नाथ झा, नोडल अधिकारी प्रशिक्षण देव दास दत्ता, उप निर्वाचन पदाधिकारी धीरज ठाकुर, अवर निर्वाचन पदाधिकारी सुनील कुमार सहित सभी जिलों के अधिकारी ऑनलाइन मौजूद रहे।

    The Chief Electoral Officer reviewed the voter list mapping and emphasized the inclusion of all eligible voters.
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनशे में सरकारी हथियार भुलाने पर जवान निलंबित, एसपी रीष्मा रमेशन ने की कार्रवाई
    Next Article निलंबित IAS विनय चौबे को हाईकोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    BREAKING : जमशेदपुर एसएसपी और सरायकेला एसपी हटाये गए, सीएम ने दिया आदेश

    June 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    गिरिडीह के सब रजिस्ट्रार बालेश्वर पटेल ह’त्याकां’ड में चार महिला समेत सात आरोपी गि’रफ्तार

    June 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रामगढ़ डीसी की चल संपत्तियां और सरकारी गाड़ियां होंगी कुर्क, कोर्ट ने क्यों दिया आदेश?

    June 30, 2026
    Latest Posts

    BREAKING : जमशेदपुर एसएसपी और सरायकेला एसपी हटाये गए, सीएम ने दिया आदेश

    June 30, 2026

    गिरिडीह के सब रजिस्ट्रार बालेश्वर पटेल ह’त्याकां’ड में चार महिला समेत सात आरोपी गि’रफ्तार

    June 30, 2026

    रामगढ़ डीसी की चल संपत्तियां और सरकारी गाड़ियां होंगी कुर्क, कोर्ट ने क्यों दिया आदेश?

    June 30, 2026

    हूल दिवस पर सिदो-कान्हू के वंशजों समेत 53 लोगों को SDM कोर्ट का नोटिस, चंपाई सोरेन ने सरकार को घेरा

    June 30, 2026

    सरला भट्ट : जिस नर्स की ची’खें घाटी में गूंजती रही… 36 साल बाद इंसाफ की दस्तक

    June 30, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.