Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    2 May, 2026 ♦ 5:28 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»शीतलहर से कांपा झारखंड, सात जिलों में ऑरेंज अलर्ट
    झारखंड

    शीतलहर से कांपा झारखंड, सात जिलों में ऑरेंज अलर्ट

    Team JoharBy Team JoharJanuary 10, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    झारखंड
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड में कड़ाके की ठंड और शीतलहर का असर साफ तौर पर देखा जा रहा है। राज्य के कई जिलों में तापमान में तेज गिरावट दर्ज की गई है। बोकारो में न्यूनतम तापमान में सबसे अधिक 6.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। इसके बाद डालटनगंज में 5.6 डिग्री और चाईबासा में 5.5 डिग्री की गिरावट रिकॉर्ड की गई।

    चार जिलों में 5 डिग्री से नीचे तापमान

    रांची के मैक्लुस्कीगंज में शुक्रवार सुबह न्यूनतम तापमान माइनस 2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं, शुक्रवार को राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान खूंटी में दर्ज किया गया। राज्य के चार जिलों में तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है।

    कोहरे से घटा विजिबिलिटी

    ठंड के साथ-साथ कोहरे का भी असर देखने को मिला। शनिवार को सबसे कम विजिबिलिटी देवघर जिले में 700 मीटर दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, देश के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में पिछले एक सप्ताह से हो रही बर्फबारी के कारण वहां तापमान शून्य से नीचे चला गया है। इसी कारण ठंडी हवाओं का असर अब झारखंड में भी महसूस किया जा रहा है।

    सात जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

    मौसम विभाग ने कड़ाके की ठंड और शीतलहर को देखते हुए गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग, लातेहार, लोहरदगा और गुमला जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं रांची, रामगढ़, बोकारो, खूंटी, सिमडेगा और पश्चिम सिंहभूम में यलो अलर्ट जारी किया गया है।

    आगे का मौसम

    मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार, अगले तीन दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की हल्की बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि 13 जनवरी से एक बार फिर न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आने की संभावना है।

    Also Read : खनन घोटाले में CBI की बड़ी कार्रवाई, दाहू यादव के घर पर मा’रा छापा

    Jharkhand shivers under cold wave; orange alert issued in seven districts. शीतलहर से कांपा झारखंड सात जिलों में ऑरेंज अलर्ट
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleAaj Ka Rashifal, 10 JANUARY 2026 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल
    Next Article सोना महंगा, चांदी सस्ती… जानें ताजा रेट

    Related Posts

    खूंटी

    स्कॉर्पियो को बचाने के चक्कर में पेड़ से टकरायी तेज रफ्तार पिकअप, ड्राइवर-खलासी घायल

    May 2, 2026
    खूंटी

    आपसी रंजिश और वर्चस्व की लड़ाई में हुई थी बुधू मुंडा की ह’त्या, चार को पुलिस ने दबोचा

    May 2, 2026
    कोर्ट की खबरें

    रांची जमीन घोटाला मामले में भानु प्रताप प्रसाद की बेल पिटीशन खारिज

    May 2, 2026
    Latest Posts

    स्कॉर्पियो को बचाने के चक्कर में पेड़ से टकरायी तेज रफ्तार पिकअप, ड्राइवर-खलासी घायल

    May 2, 2026

    आपसी रंजिश और वर्चस्व की लड़ाई में हुई थी बुधू मुंडा की ह’त्या, चार को पुलिस ने दबोचा

    May 2, 2026

    रांची जमीन घोटाला मामले में भानु प्रताप प्रसाद की बेल पिटीशन खारिज

    May 2, 2026

    निर्माणाधीन पीरपैंती अदाणी पावर प्लांट मुख्य सचिव ने किया दौरा, प्रोजेक्ट में तेजी लाने पर की चर्चा

    May 2, 2026

    जमीन के झगड़े में रिश्तेदार ने युवक को मा’री थी गोली, दो चढ़े पुलिस के हत्थे

    May 2, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.