Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»आईआरबी-10 के छह जवानों को एसपी ने किया सम्मानित… जानें क्यों
    झारखंड

    आईआरबी-10 के छह जवानों को एसपी ने किया सम्मानित… जानें क्यों

    Team JoharBy Team JoharJanuary 9, 2026Updated:January 9, 2026No Comments2 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    आईआरबी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Palamu : नक्सलियों के खिलाफ जंगल और पहाड़ों में मोर्चा संभालने वाले इंडियन रिजर्व बटालियन-10 (आईआरबी-10) के छह जवानों ने कड़ी मेहनत और लगन से एक नई पहचान बनाई है। 8 दिसंबर 2025 को जारी जेएसएससी सीजीएल परीक्षा के परिणाम में इन जवानों ने सफलता हासिल कर अधिकारी बनने का सपना पूरा किया है। परीक्षा में कुल 1927 अभ्यर्थी सफल हुए, जिनमें आईआरबी-10 में तैनात ये छह जवान भी शामिल हैं।

    खास बात यह है कि ये सभी जवान नक्सल विरोधी अभियानों में फ्रंटलाइन पर तैनात थे और कई बार ऑपरेशन का नेतृत्व भी कर रहे थे। अभियान के बाद जो थोड़ा-बहुत समय मिलता था, उसी में वे पढ़ाई करते थे। कठिन परिस्थितियों और जोखिम भरी ड्यूटी के बीच इन जवानों ने यह साबित कर दिया कि अगर इरादे मजबूत हों तो हालात रास्ता नहीं रोक सकते।

    सफल होने वाले जवानों में हजारीबाग के अरविंद कुमार का चयन एसएसओ पद पर हुआ है। अरविंद ने भूगोल विषय से स्नातकोत्तर तक की पढ़ाई की है। कोडरमा के रहने वाले अनिल कुमार रजक श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी बने हैं। गिरिडीह के अनिल मुर्मू और पलामू के हरीलाल राम का चयन जेएसए पद पर हुआ है, जबकि गिरिडीह के दीपक रजक और देवघर के गौतम कुमार राव का चयन बीडब्ल्यूओ पद के लिए हुआ है।

    सभी सफल जवानों को पलामू एसपी सह आईआरबी-10 की कमांडेंट रीष्मा रमेशन ने सम्मानित किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कई जवान आगे जेपीएससी की तैयारी भी कर रहे हैं और लिखित परीक्षा में शामिल हो चुके हैं।

    जवानों का कहना है कि ड्यूटी हमेशा पहली प्राथमिकता रही, लेकिन उसके बाद मिलने वाले समय में उन्होंने पढ़ाई जारी रखी। नक्सल विरोधी अभियान, पिकेट की सुरक्षा और मोर्चा ड्यूटी के बीच पढ़ाई आसान नहीं थी, फिर भी साथियों और अधिकारियों के सहयोग से यह संभव हो सका।

    ये जवान बिहार-झारखंड सीमा के चतरा इलाके में स्थित चक और चेतमा पिकेट में तैनात थे, जहां से पलामू क्षेत्र में सबसे अधिक नक्सल विरोधी ऑपरेशन चलाए जाते हैं। सीआरपीएफ की बटालियन हटने के बाद आईआरबी-10 इस इलाके में नक्सल विरोधी अभियान की कमान संभाल रही है। इन जवानों की सफलता ने यह संदेश दिया है कि संघर्ष और संकल्प साथ-साथ चलें तो सफलता जरूर मिलती है।

     

    नक्सल मोर्चे पर तैनात रहे आईआरबी-10 के छह जवानों को एसपी ने किया सम्मानित
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसरायकेला को मिला नया मेडिकल कॉलेज, सीएम हेमंत बोले- स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी मजबूती
    Next Article गणतंत्र दिवस परेड में जाना है? पहले जान लें ये सख्त सुरक्षा नियम, वरना हो सकती है कार्रवाई

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : जेएसएससी सीजीएल रद्द करने के फैसले पर हाईकोर्ट की रोक, 1,932 चयनित अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, 15 सितंबर को होगी अगली सुनवाई

    August 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : जेएसएससी सीजीएल रद्द होने के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे 1,932 चयनित अभ्यर्थी, जल्द आ सकता है फैसला

    August 21, 2026
    JPSC / JSSC

    क्या टीडीपीएल को सीबीआई जांच से बचाने के लिए यूपी की योगी सरकार सुप्रीम कोर्ट तक गई थी?

    August 21, 2026
    क्राइम

    सिर्फ हमला करना रेप की कोशिश नहीं है: झारखंड हाईकोर्ट

    August 21, 2026
    JPSC / JSSC

    जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म मंच के दावों के उलट हाईकोर्ट में सीनियर एएजी अच्युत केशव ने रखा था सरकार का पक्ष

    August 21, 2026
    क्राइम

    JSSC परीक्षा में कथित अनियमितता की जांच तेज, SIT ने 37 संदिग्धों से की पूछताछ

    August 20, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : जेएसएससी सीजीएल रद्द करने के फैसले पर हाईकोर्ट की रोक, 1,932 चयनित अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, 15 सितंबर को होगी अगली सुनवाई

    August 21, 2026

    झारखंड : जेएसएससी सीजीएल रद्द होने के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे 1,932 चयनित अभ्यर्थी, जल्द आ सकता है फैसला

    August 21, 2026

    बिस्मिल्लाह खां पुण्यतिथि : जिस उस्ताद की शहनाई पर दुनिया झूमी, आज उसी की निशानियां खामोशी में दम तोड़ रहीं

    August 21, 2026

    क्या टीडीपीएल को सीबीआई जांच से बचाने के लिए यूपी की योगी सरकार सुप्रीम कोर्ट तक गई थी?

    August 21, 2026

    सिर्फ हमला करना रेप की कोशिश नहीं है: झारखंड हाईकोर्ट

    August 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.