Ranchi : राजधानी में बार संचालकों के साथ रांची पुलिस की बैठक संपन्न हुई है। एसएसपी राकेश रंजन की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में बार संचालकों को कई दिशा-निर्देश दिए गए है। वहीं, यह भी स्पष्ट कहा गया है कि किसी तरह का बार में हुए विवाद की जानकारी तत्काल स्थानीय थानों को देना जरूरी है। इसके अलावा एसएसपी ने बार संचालकों को स्पष्ट कहा है कि स्टाफ और बाउंसर का पुलिस वेरिफिकेशन करवाना अनिवार्य है। बिना पुलिस वेरिफिकेशन के किसी भी कर्मचारियों को भर्ती नहीं कर सकेंगे। इस बैठक में कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय, सदर डीएसपी संजीव कुमार बेसरा, डीएसपी सह बरियातू थानेदार मनोज कुमार सहित जिला के कई थाना प्रभारी भी मौजूद थे।



