Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»रिम्स जमीन कब्जा मामला : हाई कोर्ट के सख्त आदेश के बाद ACB की एंट्री
    जोहार ब्रेकिंग

    रिम्स जमीन कब्जा मामला : हाई कोर्ट के सख्त आदेश के बाद ACB की एंट्री

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkJanuary 6, 2026No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    ACB
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल यानी रिम्स की जमीन पर अवैध कब्जे और अतिक्रमण के मामले में ACB की एंट्री हो गयी है। झारखंड हाई कोर्ट के सख्त आदेश के बाद ACB ने रांची ब्रांच में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है। यह कार्रवाई हाई कोर्ट के निर्देश के अनुपालन में की गई है। यह मामला झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस तरलोक सिंह चौहान और जस्टिस राजेश शंकर की खंडपीठ के समक्ष सुनवाई के दौरान सामने आया था। अदालत ने रिम्स की जमीन पर हुए अतिक्रमण को गंभीर मानते हुए न सिर्फ अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया, बल्कि अवैध निर्माण में शामिल अधिकारियों की भूमिका की जांच एसीबी से कराने का आदेश भी दिया था।

    दोषी अधिकारियों और बिल्डरों पर गिरेगी गाज

    हाई कोर्ट ने अपने आदेश में स्पष्ट किया है कि जिन लोगों के अवैध निर्माण हटाए जा रहे हैं, उन्हें नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा। हालांकि इस मुआवजे की पूरी राशि दोषी अधिकारियों और बिल्डरों से वसूली जाएगी। अदालत ने कहा कि सरकारी जमीन पर इस तरह के निर्माण बिना अधिकारियों की मिलीभगत के संभव नहीं हैं।

    राजस्व रिकॉर्ड से लेकर नक्शा पास तक जांच

    एसीबी की जांच के दायरे में वे अधिकारी होंगे, जिन्होंने राजस्व रिकॉर्ड में हेराफेरी कर सरकारी जमीन को निजी दिखाया। इसके अलावा अवैध निर्माण के लिए किराया रसीद जारी करने, ऋण मुक्ति प्रमाणपत्र देने और भवन नक्शों को मंजूरी देने वाले अधिकारियों की भूमिका भी जांची जाएगी। कोर्ट ने इन सभी पहलुओं पर सख्त रुख अपनाया है।

    सात एकड़ से अधिक जमीन पर कब्जा

    मालूम हो कि मामला रिम्स की उस जमीन से जुड़ा है, जो वर्ष 1964-65 में अधिग्रहित की गई थी। झालसा की रिपोर्ट में खुलासा हुआ था कि इस सात एकड़ से अधिक जमीन पर मंदिर, दुकानें, पार्क और कई मल्टीस्टोरी आवासीय इमारतें बना दी गईं। इन इमारतों में फ्लैट्स की बिक्री भी की गई, जिससे मामला और गंभीर हो गया। झालसा की रिपोर्ट के आधार पर हाई कोर्ट ने जिला प्रशासन को अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया था। इसके बाद से प्रशासन की ओर से लगातार अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है। अब ACB की जांच के बाद यह स्पष्ट होगा कि इस पूरे मामले में किन-किन लोगों की जिम्मेदारी तय होती है।

    Also Read : बाइक और XUV की आमने-सामने जोरदार टक्कर, रिकवरी एजेंट जख्मी

    Acb RIMS land scam: ACB enters the scene after strict orders from the High Court. रिम्स जमीन घोटाला : हाई कोर्ट के सख्त आदेश के बाद एसीबी की एंट्री
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article26 जनवरी की परेड में गूंजेगा गुमला का कड़सा, लाल किले में होगी झारखंड की झांकी
    Next Article झारखंड के विश्वविद्यालयों को जल्द मिल सकता है स्थायी नेतृत्व, 15 जनवरी से शुरू होगी नियुक्ति प्रक्रिया

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : भारी बारिश के कारण रांची में कल बंद रहेंगे KG से 12वीं तक के स्कूल

    September 25, 2026
    क्राइम

    झारखंड : झारखंड पुलिस की मिशन मुस्कान से मिली 1,114 लोगों मिली खुशियां, CEIR पोर्टल से बरामद हुए खोए मोबाइल

    September 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सीएम सम्राट चौधरी पर पॉक्सो एक्ट के तहत हो कार्रवाई : तेजस्वी यादव

    September 25, 2026
    झारखंड

    झारखंड : बड़कागांव में 80 टीबी मरीजों को पोषण किट, इलाज के साथ खान-पान पर भी जोर

    September 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    एक्सप्लेनर : मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाना इतना आसान क्यों नहीं? ज्ञानेश कुमार विवाद से समझिए पूरी प्रक्रिया

    September 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने दिए निर्देश, सहियाओं को मिलेंगे टैब और होगी डॉक्टरों की भर्ती

    September 25, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : भारी बारिश के कारण रांची में कल बंद रहेंगे KG से 12वीं तक के स्कूल

    September 25, 2026

    झारखंड : झारखंड पुलिस की मिशन मुस्कान से मिली 1,114 लोगों मिली खुशियां, CEIR पोर्टल से बरामद हुए खोए मोबाइल

    September 25, 2026

    सीएम सम्राट चौधरी पर पॉक्सो एक्ट के तहत हो कार्रवाई : तेजस्वी यादव

    September 25, 2026

    झारखंड : बड़कागांव में 80 टीबी मरीजों को पोषण किट, इलाज के साथ खान-पान पर भी जोर

    September 25, 2026

    एक्सप्लेनर : मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाना इतना आसान क्यों नहीं? ज्ञानेश कुमार विवाद से समझिए पूरी प्रक्रिया

    September 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.