Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»26 जनवरी की परेड में गूंजेगा गुमला का कड़सा, लाल किले में होगी झारखंड की झांकी
    झारखंड

    26 जनवरी की परेड में गूंजेगा गुमला का कड़सा, लाल किले में होगी झारखंड की झांकी

    Team JoharBy Team JoharJanuary 6, 2026Updated:January 6, 2026No Comments2 Mins Read4
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    गणतंत्र
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Gumla : इस वर्ष 26 जनवरी को दिल्ली में होने वाला गणतंत्र दिवस समारोह गुमला जिले के लिए खास और गर्व का अवसर लेकर आ रहा है। भारत की राजधानी के लाल किला मैदान में आयोजित होने वाली ऐतिहासिक गणतंत्र दिवस परेड में झारखंड की प्रसिद्ध लोक नृत्य शैली कड़सा की झांकी प्रस्तुत की जाएगी। इस झांकी का नेतृत्व गुमला जिले के भरनो निवासी प्रसिद्ध लोक गायिका और शिक्षिका सुषमा नाग करेंगी। उनके नेतृत्व में 30 कलाकारों का दल 7 जनवरी को भरनो से दिल्ली के लिए रवाना होगा। इस दल में भरनो, सिसई, बसिया, चैनपुर सहित जिले के कई प्रखंडों के महिला और पुरुष कलाकार शामिल होंगे।

    सुषमा नाग इससे पहले भी अपनी कला के जरिए गुमला जिले को कई बार गौरवान्वित कर चुकी हैं, लेकिन यह उपलब्धि अब तक की सबसे बड़ी मानी जा रही है। भारत सरकार के कला एवं संस्कृति मंत्रालय के आमंत्रण पर वह कड़शा नृत्य के माध्यम से झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी। कलाकारों द्वारा 26 जनवरी 2026 को लाल किले में होने वाली प्रस्तुति को लेकर जोर-शोर से तैयारी की जा रही है। सुषमा नाग ने बताया कि कड़सा झारखंड की लोक संस्कृति की एक अनोखी नृत्य शैली है, जो राज्य की सभ्यता, परंपरा और समृद्ध जीवनशैली को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस जैसे राष्ट्रीय मंच पर इस नृत्य की प्रस्तुति से झारखंडी संस्कृति को देश-दुनिया में नई पहचान मिलेगी।

    कड़सा नृत्य में कलश का विशेष महत्व होता है, जिसमें धान की नई बालियां रखी जाती हैं। यह नृत्य उरांव जनजाति से जुड़ा है और अतिथियों के स्वागत के अवसर पर किया जाता है। पारंपरिक वेशभूषा में महिलाएं यह नृत्य करती हैं, जो एकता, पवित्रता और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। सुषमा नाग ने मीडिया को बताया कि वर्ष 2021 में रायपुर में आयोजित जनजातीय लोक नृत्य प्रतियोगिता में उनकी टीम ने कड़शा नृत्य की प्रस्तुति देकर प्रथम स्थान हासिल किया था।

    Also Read : धनबाद में रानी रोड पर भीषण सड़क हादसा, बाइक चालक घायल

    a proud moment for Gumla. Jharkhand's Kadsha dance tableau will be showcased at the Red Fort on Republic Day गणतंत्र दिवस पर लाल किले में दिखेगी झारखंड की कड़शा नृत्य झांकी गुमला के लिए गर्व का पल
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबाइक और XUV की आमने-सामने जोरदार टक्कर, रिकवरी एजेंट जख्मी
    Next Article रिम्स जमीन कब्जा मामला : हाई कोर्ट के सख्त आदेश के बाद ACB की एंट्री

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    कोयला चोरी और अवैध खनन को बढ़ावा देने के लिए झारखंड सरकार MMDR का कर रही विरोध : अन्नपूर्णा देवी

    September 26, 2026
    क्राइम

    JSSC-CGL पेपर लीक मामला: सीआईडी ने परीक्षा में अनुचित लाभ लेने वाले 3 और अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

    September 26, 2026
    झारखंड

    रांची में जुटे झारखंड ग्रामीण बैंक के कर्मचारी, संगठन की नई कार्ययोजना पर हुआ मंथन

    September 26, 2026
    झारखंड

    श्राद्ध पक्ष 2026: जानिए क्यों जरूरी है गौसेवा और पितृ यज्ञ, दुनिया भर में कैसे होती है पूर्वजों की पूजा?

    September 26, 2026
    आदिवासी

    26 सितंबर 1857: पलामू में विद्रोह की वह जमीन, जहाँ नीलांबर-पीतांबर ने ललकारा था अंग्रेजी राज को

    September 26, 2026
    क्राइम

    डायन के नाम पर हिंसा : सितंबर में फिर तीन घटनाएं, 12 साल में 269 मौतों का रिकॉर्ड

    September 26, 2026
    Latest Posts

    कोयला चोरी और अवैध खनन को बढ़ावा देने के लिए झारखंड सरकार MMDR का कर रही विरोध : अन्नपूर्णा देवी

    September 26, 2026

    JSSC-CGL पेपर लीक मामला: सीआईडी ने परीक्षा में अनुचित लाभ लेने वाले 3 और अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

    September 26, 2026

    बिहार में कानून-व्यवस्था पर BJP सांसद का बड़ा हमला, बोले – ‘अपराधियों में कानून का डर नहीं’

    September 26, 2026

    रांची में जुटे झारखंड ग्रामीण बैंक के कर्मचारी, संगठन की नई कार्ययोजना पर हुआ मंथन

    September 26, 2026

    SAIL और BCCL का ऐतिहासिक करार : पश्चिम बंगाल में विकसित होंगे दो नए कोकिंग कोल ब्लॉक

    September 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.