Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»मनरेगा का नाम बदलने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, रांची में निकाली ‘मनरेगा बचाओ’ रैली
    झारखंड

    मनरेगा का नाम बदलने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, रांची में निकाली ‘मनरेगा बचाओ’ रैली

    Team JoharBy Team JoharJanuary 5, 2026No Comments2 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मनरेगा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : मनरेगा योजना का नाम बदलकर ‘विकसित भारत जी राम जी’ किए जाने के विरोध में प्रदेश कांग्रेस ने रांची में जोरदार प्रदर्शन किया। इसको लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजधानी में ‘मनरेगा बचाओ अभियान’ के तहत रैली और पदयात्रा निकाली।

    रैली की शुरुआत मोरहाबादी मैदान स्थित बापू वाटिका में महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास हुई, जहां प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को मनरेगा बचाने का संकल्प दिलाया। इसके बाद सभी नेता और कार्यकर्ता पदयात्रा करते हुए लोकभवन पहुंचे, जहां यह पदयात्रा सभा में बदल गई।

    सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार आम जनता के अधिकार लगातार छीन रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि मनरेगा की जगह नई योजना लाकर रोजगार का अधिकार कमजोर किया गया है।

    झारखंड सरकार की मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि 125 दिन रोजगार देने की बात केवल दावा है, जबकि मनरेगा के तहत भी मजदूरों को मुश्किल से 50–60 दिन का ही काम मिल पाता है। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी के. राजू ने नई योजना की खामियों को सामने रखा।

    वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि देश में 12 करोड़ से ज्यादा पंजीकृत मजदूर हैं और कम बजट में उन्हें 125 दिन रोजगार देना संभव नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह योजना भाजपा की सोची-समझी रणनीति है।

    लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि मनरेगा का नाम बदलना ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर हमला है। मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने आशंका जताई कि इस बदलाव से पलायन बढ़ेगा। कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता ज्यां द्रेज भी शामिल हुए।

    पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा कि रोजगार गारंटी को कमजोर कर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा भगवान श्रीराम के नाम का राजनीतिक इस्तेमाल कर रही है।

    इस आंदोलन में कांग्रेस के कई मंत्री, विधायक, पूर्व सांसद और पार्टी पदाधिकारी शामिल हुए।

     

    Congress protests against the renaming of MNREGA. holds 'Save MNREGA' rally in Ranchi.
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरिम्स परिसर में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तेज, कैलाश कोठी ध्वस्त करने पहुंचा प्रशासन
    Next Article बालूमाथ स्टेशन के पास मालगाड़ी पटरी से उतरी, बड़ा हादसा टला

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC घेराव के बाद कांग्रेस कार्यालय का भी घेराव करेगी भाजपा : आदित्य साहू

    July 22, 2026
    क्राइम

    IPS राकेश रंजन की रणनीति के आगे अपराधी फेल, गंभीर अपराधों में बड़ी कमी

    July 22, 2026
    क्राइम

    जिस शख्स पर पशु तस्करी के केस दर्ज, उसी के लिए डीजीपी कार्यालय से निकला सहयोग का पत्र

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत कैबिनेट के बड़े फैसले: AI वर्चुअल क्लासरूम, हेलीकॉप्टर एंबुलेंस, नए कॉलेज और सड़कों समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    July 21, 2026
    क्राइम

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026
    Latest Posts

    असम में बाढ़ का कहर: 16 जिलों में 5.64 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित, 24 घंटे में 21 मौतें

    July 22, 2026

    JPSC घेराव के बाद कांग्रेस कार्यालय का भी घेराव करेगी भाजपा : आदित्य साहू

    July 22, 2026

    IPS राकेश रंजन की रणनीति के आगे अपराधी फेल, गंभीर अपराधों में बड़ी कमी

    July 22, 2026

    जिस शख्स पर पशु तस्करी के केस दर्ज, उसी के लिए डीजीपी कार्यालय से निकला सहयोग का पत्र

    July 22, 2026

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.