Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»हजारीबाग महिला थाने में नर्स ने खाया जहर, फिर क्या हुआ… जानें
    झारखंड

    हजारीबाग महिला थाने में नर्स ने खाया जहर, फिर क्या हुआ… जानें

    Team JoharBy Team JoharJanuary 4, 2026Updated:January 4, 2026No Comments2 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    महिला
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Hazaribagh : न्याय की उम्मीद टूटने पर एक युवती नर्स ने महिला थाना परिसर में ही जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश कर ली। घटना से थाने में हड़कंप मच गया। पुलिसकर्मी और वहां मौजूद फरियादी दंग रह गए। घटना के तुरंत बाद युवती को गंभीर हालत में शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने बताया कि उसकी स्थिति अब स्थिर है और वह खतरे से बाहर है।

    शादी का झांसा देकर शोषण का आरोप

    पीड़िता बड़कागांव थाना क्षेत्र की रहने वाली है और पेशे से नर्स है। उसने आरोप लगाया है कि हरली गांव निवासी विकास कुमार मेहता ने शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण किया। आरोपी शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस चौथे साल का छात्र है। युवती के अनुसार, पहली घटना हजारीबाग के स्वर्ण जयंती पार्क में हुई, जबकि दूसरी घटना गांव में हुई। जब उसने शादी की बात की तो आरोपी टालने लगा। इसके बाद उसने महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन लंबे समय तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई।

    थाना प्रभारी पर लगे गंभीर आरोप

    पीड़िता ने महिला थाना प्रभारी पर भी असंवेदनशीलता का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि 8 जुलाई को शिकायत लेकर थाने पहुंची तो उसे यह कहकर लौटा दिया गया कि पार्क में ऐसी घटनाएं आम हैं। परिजनों ने बताया कि आरोपी की मां पहले रिश्ते की बात लेकर घर आई थी, लेकिन बाद में भारी दहेज मांगने लगी। इससे युवती की मानसिक हालत लगातार बिगड़ती गई।

    पुलिस ने शुरू की जांच

    सूचना मिलते ही सीसीआर डीएसपी मनोज कुमार सिंह, महिला थाना प्रभारी विंध्यवासिनी सिन्हा और सदर थाना प्रभारी सुभाष सिंह मौके पर पहुंचे। डीएसपी मनोज कुमार सिंह ने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पीड़िता के बयान दर्ज होने के बाद आगे की कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की पड़ताल में जुटी है।

    Also Read : माघ मेला का असर : फरवरी तक प्रयागराज स्टेशन पर नहीं रुकेंगी कई अहम ट्रेनें

    A nurse committed suicide by consuming poison at the Hazaribagh women's police station her spirit broken by the lack of justice. न्याय न मिलने से टूटा हौसला हजारीबाग महिला थाने में नर्स ने खाया जहर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमाघ मेला का असर : फरवरी तक प्रयागराज स्टेशन पर नहीं रुकेंगी कई अहम ट्रेनें
    Next Article अवैध खदान में धमाका, दो मजदूरों की मौ’त, राहत-बचाव कार्य जारी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जब एक अखबार ने अंग्रेजों की नींद उड़ा दी. ‘वंदे मातरम’ बना आजादी की लड़ाई की सबसे बुलंद आवाज

    August 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: क्या रेलवे को मिल रही है अब तक की सबसे बड़ी सौगात?

    August 6, 2026
    क्राइम

    झारखंड: ड्रग्स तस्करों की अवैध संपत्ति जब्त करने की तैयारी, सभी एसपी को मिला टास्क

    August 6, 2026
    क्राइम

    JPSC परीक्षा अनियमितता मामले में CID का बड़ा एक्शन, रांची और लखनऊ से पांच आरोपी गिरफ्तार

    August 5, 2026
    क्राइम

    झारखंड: विधानसभा के 750 मीटर दायरे में धारा 163 लागू, 12 अगस्त तक प्रदर्शन पर रोक

    August 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: आंदोलनरत छात्रों से मिले बाबूलाल मरांडी, कहा- JPSC-JSSC मामलों की हो CBI जांच

    August 5, 2026
    Latest Posts

    जब एक अखबार ने अंग्रेजों की नींद उड़ा दी. ‘वंदे मातरम’ बना आजादी की लड़ाई की सबसे बुलंद आवाज

    August 6, 2026

    झारखंड: क्या रेलवे को मिल रही है अब तक की सबसे बड़ी सौगात?

    August 6, 2026

    झारखंड: ड्रग्स तस्करों की अवैध संपत्ति जब्त करने की तैयारी, सभी एसपी को मिला टास्क

    August 6, 2026

    JPSC परीक्षा अनियमितता मामले में CID का बड़ा एक्शन, रांची और लखनऊ से पांच आरोपी गिरफ्तार

    August 5, 2026

    झारखंड: विधानसभा के 750 मीटर दायरे में धारा 163 लागू, 12 अगस्त तक प्रदर्शन पर रोक

    August 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.