Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»ग्वालियर में झारखंड का परचम, रुद्रांश शर्मा ने राष्ट्रीय रोलर स्केटिंग में जीता स्वर्ण
    खेल-सिनेमा

    ग्वालियर में झारखंड का परचम, रुद्रांश शर्मा ने राष्ट्रीय रोलर स्केटिंग में जीता स्वर्ण

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkDecember 29, 2025No Comments2 Mins Read4
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    रोलर
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : ग्वालियर में आयोजित 69वीं एसजीएफआई राष्ट्रीय रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप के दूसरे दिन झारखंड के लिए ऐतिहासिक सफलता दर्ज की गई। झारखंड के होनहार खिलाड़ी रुद्रांश शर्मा ने अंडर 14 इनलाइन बालक वर्ग की रोड रेस वन लैप प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीत लिया। इस रोमांचक मुकाबले में रुद्रांश शर्मा ने राजस्थान, तेलंगाना और दिल्ली जैसे मजबूत राज्यों के खिलाड़ियों को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया। उनकी इस जीत से झारखंड ने स्कूली राष्ट्रीय खेलों में एक नई पहचान बनाई है और राज्य के खेल प्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

    इस उपलब्धि पर रोलर स्केटिंग एसोसिएशन ऑफ झारखंड से जुड़े पदाधिकारियों और कोचों ने रुद्रांश को बधाई दी है। संघ के अध्यक्ष विकास सिंह ने कहा कि इस स्वर्ण पदक से रोलर स्केटिंग को झारखंड में नई दिशा मिल रही है। उन्होंने बताया कि रोलर स्केटिंग आज तेजी से उभरता हुआ खेल बन रहा है और झारखंड के खिलाड़ी हर स्तर पर लगातार पदक जीतकर राज्य का नाम रोशन कर रहे हैं।

    रुद्रांश शर्मा

    संघ के सचिव सुमित शर्मा, कोषाध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता और संरक्षक फादर अजीत खेस, अभिषेक राठौर सहित सभी कोच राजेश कुमार राम, शिवकुमार महतो, अभिषेक कुमार, योगेश कुमार और हेमा टोप्पो ने भी रुद्रांश की सफलता पर खुशी जताई। सभी ने आशा व्यक्त की कि रुद्रांश शर्मा भविष्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी शानदार प्रदर्शन कर झारखंड और देश का नाम गौरवान्वित करेंगे। ग्वालियर में चल रही इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में झारखंड के खिलाड़ियों का उत्साह और आत्मविश्वास देखने लायक है। रुद्रांश शर्मा की यह जीत आने वाले दिनों में राज्य के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बनेगी।

    Also Read : अदाणी फाउंडेशन की निःशुल्क एंबुलेंस बड़कागांव में बनी जीवन रक्षक

    Jharkhand shines in Gwalior Rudransh Sharma wins gold in National Roller Skating. ग्वालियर में झारखंड का परचम रुद्रांश शर्मा ने राष्ट्रीय रोलर स्केटिंग में जीता स्वर्ण
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअदाणी फाउंडेशन की निःशुल्क एंबुलेंस बड़कागांव में बनी जीवन रक्षक
    Next Article JSSC के सफल अभ्यर्थियों को कल सीएम देंगे नियुक्ति पत्र, DC-SSP ने लिया तैयारियों का जायजा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC प्रोटेस्ट: झारखंड विधानसभा में घुसे छात्र प्रदर्शनकारी

    August 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव इंपैक्टः जोहार लाइव ने किया था खुलासा, बताई थी एल ख्यांगते के काली करतूतों की कहानी

    August 10, 2026
    Uncategorized

    छात्रों पर पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले, विधानसभा घेराव के दौरान बढ़ा तनाव

    August 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    BREAKING : जोहार लाइव की खबर पर लगी मुहर, एल ख्यांगते को सीआईडी ने किया गिरफ्तार

    August 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    वार्ता फेल, आंदोलन जारी: कुमार राजा बोले- छात्रों के हक की लड़ाई में कांग्रेस साथ

    August 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड विधानसभा घेराव के दौरान बवाल, पथराव में कई जवान घायल

    August 10, 2026
    Latest Posts

    JPSC प्रोटेस्ट: झारखंड विधानसभा में घुसे छात्र प्रदर्शनकारी

    August 10, 2026

    जोहार लाइव इंपैक्टः जोहार लाइव ने किया था खुलासा, बताई थी एल ख्यांगते के काली करतूतों की कहानी

    August 10, 2026

    छात्रों पर पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले, विधानसभा घेराव के दौरान बढ़ा तनाव

    August 10, 2026

    BREAKING : जोहार लाइव की खबर पर लगी मुहर, एल ख्यांगते को सीआईडी ने किया गिरफ्तार

    August 10, 2026

    वार्ता फेल, आंदोलन जारी: कुमार राजा बोले- छात्रों के हक की लड़ाई में कांग्रेस साथ

    August 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.