Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»परिवार को कमरे में बंद कर उचक्कों ने कर दिया कांड… जानें क्या
    झारखंड

    परिवार को कमरे में बंद कर उचक्कों ने कर दिया कांड… जानें क्या

    Team JoharBy Team JoharDecember 28, 2025Updated:December 28, 2025No Comments2 Mins Read4
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    चोरों
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Latehar : जिले के मनिका थाना क्षेत्र के बजरमरी टोला में अज्ञात चोरों ने बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने टुनेश्वर यादव के घर के सभी सदस्यों को कमरों में बाहर से बंद कर दिया और इसके बाद घर में रखे नकदी और जेवरात चोरी कर फरार हो गए।

    पीड़ित टुनेश्वर यादव ने बताया कि रात में खाना खाने के बाद पूरा परिवार सो गया था। इसी दौरान देर रात चोर घर में घुसे और मुख्य दरवाजों को बाहर से कुंडी लगाकर बंद कर दिया। इसके बाद गोदरेज और बक्सों के ताले तोड़कर करीब 50 हजार रुपये नकद और लगभग एक लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए।

    रात में परिवार की एक सदस्य की नींद खुलने पर हलचल का आभास हुआ। शोर मचाने के बाद सभी लोग जागे और किसी तरह दरवाजे की कुंडी खोलकर बाहर निकले, लेकिन तब तक चोर भाग चुके थे। घर के आंगन में खून के धब्बे मिलने से आशंका जताई जा रही है कि चोरी के दौरान किसी चोर को चोट लगी है।

    घटना की सूचना मिलते ही मनिका थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पीड़ित ने थाने में आवेदन देकर चोरों की गिरफ्तारी और चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की है। थाना प्रभारी शशि कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही चोरों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

    Also Read : रात में खेत की रखवाली कर रहे किसान पर हाथी का हमला, मौ’त

    The thieves locked the family in a room and stole cash and jewelry. परिवार को कमरे में बंद कर चोरों ने उड़ाए नकदी और जेवर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरात में खेत की रखवाली कर रहे किसान पर हाथी का हमला, मौ’त
    Next Article घी भी सेहत के लिए है लाभकारी, बस जान लें खाने की सही मात्रा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः कैबिनेट के बड़े फैसले: 100 स्कूल बनेंगे सीएम स्कूल ऑफ एक्सिलेंस, 606 थानों में लगेंगे 9006 CCTV कैमरे

    August 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मोबाइल नहीं भरोसा लौटा , 310 लोगों को पुलिस ने लौटाया खोया मोबाइल

    August 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    FIR पर जयराम महतो की दो टूक, बोले- ‘हॉट टॉक हुआ है तो कार्रवाई करिए, डरने वाला नहीं हूं’

    August 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में नियमित DGP की नियुक्ति पर सुप्रीम कोर्ट की नजर, एमिकस क्यूरी को सौंपा गया पेपरबुक

    August 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    क्लिक, क्लिक, क्लिकः एक अदद कंप्यूटर को तरस रहे झारखंड के 31,055 सरकारी स्कूल, देशभर में 75% स्कूलों के यही हाल

    August 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जयराम महतो पर थानेदार से गाली-गलौज का आरोप, बरवाअड्डा थाना प्रभारी ने दर्ज कराई FIR

    August 25, 2026
    Latest Posts

    झारखंडः कैबिनेट के बड़े फैसले: 100 स्कूल बनेंगे सीएम स्कूल ऑफ एक्सिलेंस, 606 थानों में लगेंगे 9006 CCTV कैमरे

    August 25, 2026

    झारखंड : मोबाइल नहीं भरोसा लौटा , 310 लोगों को पुलिस ने लौटाया खोया मोबाइल

    August 25, 2026

    BPSC TRE-4 की मांगों को लेकर पटना में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, डाकबंगला पर लाठीचार्ज और पथराव

    August 25, 2026

    हिजाब पहनना मुस्लिम धर्म की अनिवार्य प्रथा नहीं : इलाहाबाद हाईकोर्ट

    August 25, 2026

    FIR पर जयराम महतो की दो टूक, बोले- ‘हॉट टॉक हुआ है तो कार्रवाई करिए, डरने वाला नहीं हूं’

    August 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.