Ranchi : रांची के अरगोड़ा चौक के पास स्थित एक हार्डवेयर दुकान में देर रात आग लग गई। यह आग इतनी तेज थी कि सत्यम हार्डवेयर नाम की दुकान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई। आग लगते ही आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। दमकल की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। हालांकि, आग से हुए नुकसान का सही आंकलन अभी नहीं हो पाया है। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन दुकान में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया।
Also Read : CWC की अहम बैठक आज, नए रोजगार कानून पर केंद्र को घेरने की तैयारी में कांग्रेस


