Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»देश»CWC की अहम बैठक आज, नए रोजगार कानून पर केंद्र को घेरने की तैयारी में कांग्रेस
    देश

    CWC की अहम बैठक आज, नए रोजगार कानून पर केंद्र को घेरने की तैयारी में कांग्रेस

    Team JoharBy Team JoharDecember 27, 2025Updated:December 27, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक आज आयोजित की जा रही है। इस बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ-साथ राज्यों के मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्ष शामिल होंगे। बैठक में मौजूदा राजनीतिक हालात और केंद्र सरकार के खिलाफ पार्टी की आगे की रणनीति पर चर्चा होगी।

    सूत्रों के मुताबिक, बैठक में मनरेगा की जगह लाए गए नए कानून वीबी-जी राम जी को लेकर विरोध की रूपरेखा तैयार की जाएगी। कांग्रेस ने साफ किया है कि वह इस कानून के खिलाफ देशभर में आंदोलन करेगी।

    यह बैठक बिहार विधानसभा चुनाव में हार के बाद पहली बार हो रही है, इसलिए इसे संगठन के लिहाज से अहम माना जा रहा है। इसके अलावा 2026 में असम, केरल, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर भी चर्चा संभव है।

    कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों का आरोप है कि नए कानून में महात्मा गांधी का नाम हटाकर मनरेगा की मूल भावना को कमजोर किया गया है। उनका कहना है कि यह कदम गरीब और ग्रामीण मजदूरों के हितों के खिलाफ है।

    नए कानून के तहत ग्रामीण परिवारों को साल में 125 दिन का रोजगार देने की बात कही गई है। हालांकि, इसकी फंडिंग अब केंद्र और राज्य सरकारें 60:40 के अनुपात में साझा करेंगी। कानून लागू होने के छह महीने के भीतर राज्यों को इसके नियमों के अनुसार अपनी योजनाएँ तैयार करनी होंगी।

    आज कांग्रेस की अहम बैठक सरकार के खिलाफ बनेगी रणनीति
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में सोना-चांदी के दाम बढ़े… जानें रेट
    Next Article रांची के इस हार्डवेयर दुकान में लगी आ’ग, सब जलकर राख

    Related Posts

    देश

    राम मंदिर दान मामले पर कांग्रेस का हमला, पवन खेड़ा क्या बोले? 

    June 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    लाल किला ब्लास्ट : NIA ने तीन और के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट, पूरे मामले में अब तक क्या हुआ?

    June 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोरहाट एयरबेस पर बड़ा हादसा, लैंडिंग के दौरान दो हिस्सों में बंटा वायुसेना का AN-32

    June 13, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव EXCLUSIVE : एक करोड़ का इनामी नक्सली असीम मंडल ने सारंडा छोड़ा, रांची और सरायकेला बॉर्डर में कर रहा कैंप

    June 27, 2026

    डिजिटल क्रिएटर्स को चुनाव आयोग का बड़ा जिम्मा, सीईओ क्या बोले?

    June 27, 2026

    बंगाल में अंडे पर छिड़ी सियासी जंग, डेरेक बोले- शाकाहार नहीं थोपने देंगे

    June 27, 2026

    राम मंदिर दान मामले पर कांग्रेस का हमला, पवन खेड़ा क्या बोले? 

    June 27, 2026

    APK स्कैम से परेशान देशभर की पुलिस को झारखंड में ही क्यों मिली सफलता?

    June 27, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.