Saraikela-Kharsawan : सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर स्थित आरआईटी थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह सड़क हादसा हो गया। एनआईटी मुख्य मार्ग पर पश्चिम बंगाल नंबर की एक कार बेकाबू होकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकराई। यह दुर्घटना सुबह करीब 6 बजे शिव हनुमान मंदिर के पास हुई। हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और परखच्चे उड़ गए। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हादसे में कार सवारों को कोई गंभीर चोट नहीं आई। लेकिन कार सवार मौके से फरार हो गए।
पुलिस ने क्रेन की मदद से कार को सड़क से हटाकर थाना परिसर में जब्त कर लिया। कार का रजिस्ट्रेशन नंबर WB 40 AT 8088 है। आरआईटी थाना पुलिस कार के मालिक और सवारों की पहचान के लिए जांच कर रही है। हादसे के कारणों की भी जांच शुरू कर दी गई है। यह हादसा उस समय हुआ जब आगामी 29 दिसंबर को एनआईटी जमशेदपुर में राष्ट्रपति के आगमन को लेकर पुलिस और प्रशासन सड़क सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मुस्तैद थे।
Also Read : लूट और गो’ली कांड के विरोध में सड़क पर उतरे जामताड़ा के व्यवसायी, सभी प्रतिष्ठानें बंद
Also Read : शौच के लिए गया युवक, अचानक आ गया जंगली हाथियों का झुंड, फिर…


