Ranchi : अगर आप सोने या चांदी के गहने खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो पहले आज के ताज़ा भाव जरूर देख लें। इन दिनों सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है, जिससे खरीदारी महंगी हो गई है। रांची ज्वेलरी एसोसिएशन के अनुसार बुधवार को सोने और चांदी दोनों के दामों में तेजी दर्ज की गई है। रांची में 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 1,28,500 रुपये और 24 कैरेट सोना 1,34,930 रुपये के भाव से बिक रहा है। वहीं चांदी की कीमत 2,34,000 रुपये प्रति किलो पहुंच गई है। कल के मुकाबले चांदी के दाम में 3,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।
अन्य शहरों में सोने-चांदी के भाव
बोकारो में 22 कैरेट सोना 1,29,300 रुपये और 24 कैरेट सोना 1,36,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव से बिक रहा है। यहां चांदी 2,12,000 रुपये प्रति किलो है। जमशेदपुर में 22 कैरेट सोना 1,27,000 रुपये और 24 कैरेट सोना 1,38,650 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
देवघर में 22 कैरेट सोने का भाव 1,26,656 रुपये और 24 कैरेट सोना 1,38,170 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है। यहां चांदी 2,19,940 रुपये प्रति किलो बिक रही है।
सोना खरीदते समय रखें सावधानी
सोने के गहने खरीदते समय हमेशा हॉलमार्क जरूर जांचें। हॉलमार्क सोने की शुद्धता की सरकारी गारंटी होता है, जिसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) जारी करता है। अलग-अलग कैरेट के लिए अलग हॉलमार्क होता है, इसलिए सही जानकारी के साथ ही खरीदारी करें।
Also Read : झारखंड में बढ़ी ठंड, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट


