Godda : गोड्डा जिले के पथरगामा थाना क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास सोमवार सुबह एक नवजात शिशु का शव मिला। शव क्षत-विक्षत था, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि शव को कुत्तों ने नोच लिया था। घटनास्थल पर केवल शिशु का सिर का हिस्सा ही पाया गया, बाकी शरीर कुत्तों द्वारा खा लिया गया था।
इस घटना के बाद इलाके में अफवाहें फैल गईं। लोग शिशु को वहां क्यों छोड़ा गया, इस पर तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। सूचना मिलने पर स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची। पथरगामा थाना प्रभारी शिवदयाल सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह बच्चा किसका है और इसे वहां क्यों फेंका गया।
Also Read : गोड्डा में नवजात शिशु का मिला शव, इलाके में सनसनी


