Ramgarh : रामगढ़ जिले में सीसीएल बरका सयाल क्षेत्र की उरीमारी कोलियरी में देर रात एक दर्दनाक हादसा हुआ। आउटसोर्सिंग कंपनी के दो मजदूर रात्रि पाली के दौरान काम कर रहे थे, तभी अचानक ओबी गिरने से दोनों दब गए।
मजदूरों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी। हादसे की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया।
घटना के बाद यूनियन नेता राजू यादव और स्थानीय लोगों ने नौकरी और मुआवजे की मांग को लेकर आउटसोर्सिंग का पूरा काम बंद करा दिया है। रात से ही कोलियरी का काम ठप पड़ा हुआ है। मामले को लेकर प्रबंधन पर कार्रवाई का दबाव बढ़ गया है।
Also Read : रांची मेट्रो की राह हुई आसान, केंद्र ने मांगा मोबिलिटी प्लान
Also Read : रांची में सोने के भाव स्थिर, चांदी में 5000 रुपये की उछाल
Also Read : पीएम मोदी ने गुवाहाटी टर्मिनल का उद्घाटन किया, अदाणी ने नॉर्थ-ईस्ट कनेक्टिविटी में स्थापित किया नया मानक
Also Read : झारखंड में कड़ाके की ठंड, 14 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी


