Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    4 Aug, 2025 ♦ 1:40 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»देवघर : एयरपोर्ट निर्माण कार्य में कोताही या देरी कतई बर्दास्त नहींः उपायुक्त
    झारखंड

    देवघर : एयरपोर्ट निर्माण कार्य में कोताही या देरी कतई बर्दास्त नहींः उपायुक्त

    Team JoharBy Team JoharNovember 24, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    देवघर। मंगलवार को उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी मंजुनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में देवघर एयरपोर्ट निर्माण कार्य के प्रगति की समीक्षा बैठक का आयोजन समाहरणालय सभागार में किया गया। इस दौरान उपायुक्त द्वारा पूर्व में दिये गये दिशा-निर्देशों के अनुपालन की बिन्दुवार समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देशित किया कि निर्माण कार्य में आ रही समस्याओं को दूर करना हम सभी प्राथमिकता है। ऐसे में कार्यपालक अभियंता विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, देवघर संबंधित विभाग से आपसी समन्वय के साथ तय समय में बिजली के खम्भों व तारों को हटाने काम पूर्ण कर लेंगे। इसके अलावे बैठक के दौरान उपायुक्त मंजुनाथ भजंत्री द्वारा वन प्रमंडल पदाधिकारी व एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ शेष बचे कार्यों को जल्द से जल्द पूर्ण कर लेने का निदेश दिया। साथ हीं उपायुक्त ने एयरपोर्ट के आस-पास वैकल्पिक सड़क को लेकर आ रही समस्याओं के समाधान करने के पश्चात तय तारीख से चहारदीवारी निर्माण कार्य को शुरू करने का निदेश संबंधित अधिकारियों को दिया।
    बैठक के दौरान एयरपोर्ट निर्माण कार्य को लेकर विभिन्न बिन्दुओं पर विस्तृत चर्चा करते हुए उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निदेशित किया कि प्राथमिकता के साथ संबंधित विभाग के सभी अधिकारी तय समय के अनुरूप अपने-अपने विभाग के कार्यों को पूर्ण कर लें। देवघर हवाई अड्ढा का निर्माण माननीय मुख्यमंत्री जी की प्राथमिकताओं में से एक है। ऐसे में जल्द से जल्द एयरपोर्ट निर्माण कार्य को पूर्ण किया जाए। जिससे जल्द से जल्द हवाई सेवाएं शरू हो सके।
    मौके पर उपरोक्त के अलावे पुलिस अधीक्षक श्री अश्विनी कुमार सिन्हा, वन प्रमण्डल पदाधिकारी पे्रमजीत आनन्द, प्रशिक्षु आईएएस संदीप मीणा, देवघर एयरपोर्ट ऑथिरिटी के डायरेक्टर संदीप ढींगरा, उप विकास आयुक्त संजय कुमार सिन्हा, अपर समाहर्ता चंद्र भूषण सिंह, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रवि कुमार, आरसीडी के कार्यपालक अभियंता रेंज ऑफिसर, कार्यपालक अभियंता विद्युत आपूर्ति प्रमण्उल, कार्यपालक अभियंता पेयजल स्वच्छता प्रण्मण्डल, देवघर, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, देवघर अंचलाधिकारी, देवघर, अंचलाधिकारी, मोहनपुर, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी, एयरपोर्ट ऑथोरिटी एवं संबंधित विभाग के अधिकारी आदि उपस्थित थे।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के आदेश पर 217 पत्थर कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई, 400 करोड़ रुपये की होगी वसूली
    Next Article एस्पिरेशनल डिस्ट्रिक्ट की समीक्षा बैठक, सभी संबंधित पदाधिकारियों को आंकड़ों को डैशबोर्ड पर अपडेट करने से पहले क्रॉस चेक करने का दिया निर्देश

    Related Posts

    झारखंड

    श्रावणी मेले में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, अब तक 44 लाख ने किया जलार्पण

    August 3, 2025
    झारखंड

    बाबा बैद्यनाथधाम में मनोज तिवारी ने की पूजा-अर्चना, कांवर यात्रा पूरी कर चढ़ाया गंगाजल

    August 3, 2025
    जमशेदपुर

    मेटल ट्रेडिंग में ऊंचे रिटर्न का प्रलोभन देकर 2.98 करोड़ की ठगी, सीआईडी ने जमशेदपुर से आरोपी को दबोचा

    August 3, 2025
    Latest Posts

    बिहार वोटर लिस्ट विवाद : तेजस्वी यादव पर NDA का हमला, दो EPIC नंबर को लेकर FIR की मांग

    August 3, 2025

    7 अगस्त को राहुल गांधी के आवास पर INDIA गठबंधन की अहम बैठक, कई मुद्दों पर होगी चर्चा

    August 3, 2025

    सड़क हादसे में युवक की मौ’त, परिजनों ने किया सड़क जाम

    August 3, 2025

    श्रावणी मेले में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, अब तक 44 लाख ने किया जलार्पण

    August 3, 2025

    भारत में पहला 5G कैप्टिव नेटवर्क : BSNL और NRL ने मिलाया हाथ

    August 3, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.