Dhanbad : झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार शनिवार को धनबाद पहुंचे, जहांउनका एयरपोर्ट पर DC आदित्य रंजन और SSP प्रभात कुमार ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। एयरपोर्ट परिसर में राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।
राज्यपाल धनबाद टुंडी प्रखंड में आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेने आए हैं। उनके स्वागत के दौरान सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव, नगर आयुक्त रवि राज शर्मा, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर हेमा प्रसाद, जिला परिवहन पदाधिकारी दिवाकर द्विवेदी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी मुकेश बाउरी, अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार और जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सुनील कुमार सिंह सहित कई अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद थे।
इस कार्यक्रम में राज्यपाल स्थानीय प्रशासन और जनता से संवाद करेंगे और विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करेंगे।
Also Read : हाथियों की सुरक्षा के लिए 20-21 दिसंबर को चक्रधरपुर क्षेत्र में ट्रेनों का परिचालन रद्द
Also Read : रांची में वीर बिरसा मुंडा साइक्लोथॉन का भव्य आयोजन


