Johar Live Desk : चक्रधरपुर रेल मंडल में हाथियों के मूवमेंट के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। 20 और 21 दिसंबर को 4 जोड़ी ट्रेनें रद्द रहेंगी। इनमें टाटानगर से चलने वाली टाटा-गुवा मेमू, टाटा-चक्रधरपुर मेमू, चक्रधरपुर-राउरकेला मेमू और विरमित्रपुर-बरसुन मेमू ट्रेन शामिल हैं। वन क्षेत्र में हाथियों के गुजरने के कारण रेल प्रशासन ने यह कदम सुरक्षा की दृष्टि से उठाया है।
इसके अलावा, विकास कार्यों के चलते टाटा-इतवारी एक्सप्रेस और टाटा-राउरकेला टाटानगर मेमू की कई फेरे 20 दिसंबर से 20 जनवरी तक अलग-अलग तिथियों पर रद्द रहेंगे। हावड़ा-कांटाबाजी एक्सप्रेस और हावड़ा-टिटलागढ़ इस्पात एक्सप्रेस भी 20 दिसंबर से 20 जनवरी के बीच अलग-अलग तिथियों पर शॉर्ट टर्मिनेट की जाएंगी।
रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपने सफर की योजना बनाते समय इन बदलावों का ध्यान रखें और अधिक जानकारी के लिए रेल समय सारिणी की जांच करें।
Also Read : रांची में वीर बिरसा मुंडा साइक्लोथॉन का भव्य आयोजन
Also Read : इमरान खान पर भ्रष्टाचार का बड़ा प्रहार, कोर्ट ने सुनाई 17 साल की सजा
Also Read : झारखंड में नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन होगा जल्द… जानें
Also Read : ट्रंप बोले, अमेरिका का गोल्डन एज शुरू : करों और टैरिफ में बड़े बदलाव की घोषणा


