Ranchi : झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जीतने पर झारखंड क्रिकेट टीम को बधाई देते हुए इसे राज्य के लिए गर्व का क्षण बताया है। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट कर इस उपलब्धि को ऐतिहासिक करार दिया।
झारखंड क्रिकेट टीम को ऐतिहासिक जीत की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
आपने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जीतकर पूरे राज्य को गौरवान्वित किया है। यह जीत आपके मेहनत, अनुशासन और जज़्बे का परिणाम है।
टीम के हर खिलाड़ी, कोचिंग स्टाफ और सहयोगियों को हार्दिक शुभकामनाएं।
झारखंड की धरती से… pic.twitter.com/ZOmTggnMb5
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) December 18, 2025
सीएम ने कहा कि इस जीत ने पूरे झारखंड को गौरवान्वित किया है और यह खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और मजबूत इरादों का नतीजा है। उन्होंने टीम के सभी खिलाड़ियों, कोचिंग स्टाफ और सहयोगी सदस्यों को शुभकामनाएं दीं।
सीएम हेमंत सोरेन ने यह भी कहा कि झारखंड की धरती से निकली प्रतिभाएं आज देशभर में अपनी पहचान बना रही हैं। यह सफलता आने वाली पीढ़ी के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बनेगी। उन्होंने टीम के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि राज्य सरकार खेल और खिलाड़ियों को आगे भी पूरा सहयोग देती रहेगी।
Also Read : धनबाद के टुंडी में जंगली हाथियों ने मचाया आतंक, घर हुआ क्षतिग्रस्त


