Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    5 May, 2026 ♦ 4:40 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»हजारीबाग की ग्रामीण महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर, स्वयं सहायता समूहों से बदली जिंदगी
    झारखंड

    हजारीबाग की ग्रामीण महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर, स्वयं सहायता समूहों से बदली जिंदगी

    Team JoharBy Team JoharDecember 18, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Hazaribagh :  मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन हजारीबाग और झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) की पहल से जिले की ग्रामीण महिलाएं आत्मनिर्भर बनने की दिशा में कदम बढ़ा रही हैं। स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर महिलाएँ न केवल अपने परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत कर रही हैं, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी गति दे रही हैं।

    कटकमदाग प्रखंड की पुष्पा टोप्पो, कल्याणी सखी मंडल की सक्रिय सदस्य, ने जेएसएलपीएस से ₹3 लाख का ऋण लेकर होटल व्यवसाय शुरू किया और बकरी पालन से सालाना लगभग ₹8 लाख की आय अर्जित की। इससे उनके परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई और वे आत्मनिर्भर जीवन जी रही हैं।

    इसी तरह, कंचनपुर की नीतू देवी, विकास महिला संघ की सदस्य, ने स्वयं सहायता समूह से जुड़कर सब्जी उत्पादन, पॉली नर्सरी और बकरी पालन के जरिए आर्थिक स्थिति में सुधार किया। उन्होंने अब तक लगभग 2 लाख पौधों की नर्सरी तैयार कर किसान दीदियों को वितरित की और ₹3.15 लाख का लाभ कमाया।

    इसके अलावा, जिला प्रशासन और राज्य मधुमक्खी विकास विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में मधुमक्खी पालन योजना के तहत जिले के पांच प्रखंडों के 24 दीदियों को प्रशिक्षण और प्रति लाभुक 20 मधुमक्खी बॉक्स सहित आवश्यक किट उपलब्ध कराई। कुल 480 बॉक्स वितरित किए गए, जिससे महिलाओं का आत्मनिर्भर बनने का मनोबल बढ़ा है।

    उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों, प्रशिक्षण, आसान ऋण और सतत मार्गदर्शन के जरिए महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के मार्गदर्शन में राज्य सरकार ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।

    हजारीबाग जिले की महिलाएं विभिन्न आजीविका गतिविधियों में सफलता प्राप्त कर महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण विकास की दिशा में प्रेरणा दे रही हैं।

    Rural women in Hazaribagh are becoming self-reliant their lives transformed by self-help groups.
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article34वीं पुण्यतिथि पर याद किए गए बिनोद बिहारी महतो, बड़जोड़ा में युवाओं ने लिया संकल्प
    Next Article चाची की डांट से नाराज भतीजे ने रची लूट की साजिश, दोस्त के साथ गिरफ्तार

    Related Posts

    झारखंड

    राजनगर CHC में घोर लापरवाही पर बवाल, स्वास्थ्य मंत्री ने कार्रवाई के निर्देश दिए

    May 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मोबाइल में खोए 15 वर्षीय छात्र की ट्रेन से कटकर मौ’त

    May 5, 2026
    कोर्ट की खबरें

    JLKM नेता की पुलिस कस्टडी में पिटाई पर हाईकोर्ट सख्त, SP और स्वास्थ्य सचिव तलब

    May 5, 2026
    Latest Posts

    राजनगर CHC में घोर लापरवाही पर बवाल, स्वास्थ्य मंत्री ने कार्रवाई के निर्देश दिए

    May 5, 2026

    मोबाइल में खोए 15 वर्षीय छात्र की ट्रेन से कटकर मौ’त

    May 5, 2026

    JLKM नेता की पुलिस कस्टडी में पिटाई पर हाईकोर्ट सख्त, SP और स्वास्थ्य सचिव तलब

    May 5, 2026

    रामगढ़ सदर अस्पताल का डीसी ने किया औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की

    May 5, 2026

    बंगाल में 9 मई को नई सरकार का शपथग्रहण, टैगोर जयंती के दिन बनेगा नया इतिहास

    May 5, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.