Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»सेंसेक्स 195 अंक मजबूत, निफ्टी 67 अंक चढ़ा
    देश

    सेंसेक्स 195 अंक मजबूत, निफ्टी 67 अंक चढ़ा

    Team JoharBy Team JoharNovember 23, 2020Updated:November 23, 2020No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    मुम्बई । दुनिया भर के अधिकतर शेयर बाजारों से मिले मजबूत संकेतों के बीच ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी द्वारा विकसित कोरोना वैक्सीन के सकारात्मक परिणाम और रिलायंस इंडस्ट्रीज तथा फ्यूचर समूह के बीच सौदे को नियामक की मंजूरी मिलने की खबरों से सोमवार को घरेलू शेयर बाजार हरे निशान में बंद हुए।
    बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक आज 194.90 अंक की तेजी के साथ 44,077.15 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 67.40 अंक की बढ़त में 12,926.45 अंक पर बंद हुआ।
    सेंसेक्स आज तेजी के साथ 44,164.17 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान यह 44,271.15 अंक के दिवस के उच्चतम और 43,747.22 अंक के दिवस के निचले स्तर से होता हुआ यह गत दिवस की तुलना में 0.44 प्रतिशत की बढ़त में 44,077.15 अंक पर बंद हुआ।
    निफ्टी भी आज बढ़त में 12,960.30 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान 12,968.85 अंक के दिवस के उच्चतम और 12,825.70 अंक के दिवस के निचले स्तर से होता हुआ यह दिवस की तुलना में 0.52 प्रतिशत यानी 67.40 अंक सुधरकर 12,926.45 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी की 50 में से 36 कंपनियां हरे निशान में और 14 लाल निशान में रहीं। ओएनजीसी के शेयरों के दाम बसे अधिक उछले। ओएनजीसी के अलावा इंडसइंड बैंक, गेल, डॉ रेड्डीज और इंफोसिस के शेयरों में सर्वाधिक तेजी रही।
    बाजार विश्लेषकों के मुताबिक ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और दवा कंपनी एस्ट्राजेनेका द्वारा विकसित कोरोना वैक्सीन के परीक्षण में 90 प्रतिशत सफल साबित होने की खबरों से निवेशकों का रुझान सकारात्मक बना रहा। इसके अलावा रिलायंस इंडस्ट्रीज और फ्यूचर समूह के बीच हुए सौदे को नियामक की मंजूरी मिलने से रिलायंस के शेयरों में 2.72 प्रतिशत की तेजी रही। आईटी क्षेत्र की कंपनी इंफोसिस और डैमलर के बीच करीब डेढ़ अरब डॉलर के सौदे की खबरों से भी शेयर बाजार को समर्थन मिला।

    Business News Latest news Online news Sansex
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार, आपसी दुश्मनी में की थी हत्या
    Next Article नहीं रहे झारखंड क्रिकेट के भीष्म पितामह देवल दा, महेंद्र सिंह धोनी का करियर बनाने में रही अहम भूमिका

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ..और अब ओडिशा में पेपर लीक मामला, WhatsApp से पहुंचा मेडिकल PG का पेपर

    July 31, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आरक्षण पर ‘भीख-कैंसर’ वाली सोच से भड़के अठावले, बोले- युवाओं के मन में जहर घोल रहे हैं

    July 31, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कौन हैं तस्लीमा नसरीन, जो 19 साल बाद कोलकाता वापस आई हैं

    July 31, 2026
    क्राइम

    पश्चिम बंगाल: जैश संगठन का आतंकी गिरफ्तार, मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की हत्या के साजिश का खुलासा

    July 31, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    भारत को सेक्युलर कहना यानी पानी को गीला कहना – गीतांजलि आंगमो

    July 31, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    प्रेमचंद: जिन्होंने कलम उठाई तो किताबों में उतर आया पूरा हिंदुस्तान

    July 31, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: डॉक्टरों का बड़ा फेरबदल, 72 चिकित्सकों का तबादला

    July 31, 2026

    ..और अब ओडिशा में पेपर लीक मामला, WhatsApp से पहुंचा मेडिकल PG का पेपर

    July 31, 2026

    आरक्षण पर ‘भीख-कैंसर’ वाली सोच से भड़के अठावले, बोले- युवाओं के मन में जहर घोल रहे हैं

    July 31, 2026

    NEET पेपर लीक पर राघव चड्ढा ने तोड़ी चुप्पी, जानें संसद में क्या क्या बोला

    July 31, 2026

    कौन हैं तस्लीमा नसरीन, जो 19 साल बाद कोलकाता वापस आई हैं

    July 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.