Ranchi : मांडर प्रखंड के ब्राम्बे इलाके में स्थित सेंट्रल यूनिवर्सिटी परिसर में एक मेडिकल यूनिवर्सिटी खोली जाएगी। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने मौके पर पहुंचकर इसका ऐलान किया। उन्होंने बताया कि यह विश्वविद्यालय झारखंड स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी अधिनियम 2023 के तहत बनाया गया है। इसके लिए सभी सरकारी औपचारिकताएं पहले ही पूरी की जा चुकी हैं और राज्यपाल की मंजूरी के बाद इसकी अधिसूचना भी जारी हो चुकी है।
नई मेडिकल यूनिवर्सिटी में आयुर्वेद, दंत चिकित्सा, नर्सिंग, पैरामेडिकल, यूनानी और होम्योपैथी जैसे कोर्स कराए जाएंगे। इससे छात्रों को अलग-अलग चिकित्सा क्षेत्रों में पढ़ाई का अवसर मिलेगा।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि अब झारखंड के छात्रों को मेडिकल शिक्षा के लिए दूसरे राज्यों में जाने की जरूरत नहीं होगी। राज्य में ही गुणवत्तापूर्ण पढ़ाई उपलब्ध होने से स्वास्थ्य व्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।
मेडिकल यूनिवर्सिटी की घोषणा के बाद स्थानीय लोगों में उत्साह देखा गया। उन्होंने इसे मांडर क्षेत्र के विकास और रोजगार के लिए एक बड़ा कदम बताया।
बिग ब्रेकिंग | ऐतिहासिक फैसला
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी की कड़ी मेहनत और सतत प्रयासों के परिणामस्वरूप, लोकप्रिय मुख्यमंत्री आदरणीय हेमंत सोरेन जी @HemantSorenJMM के निर्देश पर झारखंड में मेडिकल यूनिवर्सिटी की स्थापना की जाएगी।
पिछले 20 वर्षों तक राज्य की जनता को केवल… pic.twitter.com/F1H4GTkixg— Dr. Irfan Ansari (@IrfanAnsariMLA) December 17, 2025
Also Read : शिक्षा विभाग का घूसखोर क्लर्क चढ़ा एसीबी के हत्थे


