Ranchi : रांची पुलिस को कटहल मोड़ के पास सीमेंट कारोबारी राधेश्याम साहू पर हुए जानलेवा हमले के मामले में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुख्य अपराधियों में से एक चंदन नामक युवक को रांची से गिरफ्तार किया है। एसएसपी राकेश रंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर SIT को यह उपलब्धि मिली है।
गोलीबारी में सीधे शामिल चंदन को पकड़ लिया गया। अब चंदन से पूछताछ और उसकी निशानदेही के आधार पर बाकी अपराधियों की तलाश की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि राधेश्याम साहू को निशाना बनाने की सुपारी किसने और क्यों दी थी। माना जा रहा है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा हो जाएगा।
यह हमला 15 अक्टूबर की दोपहर कटहल मोड़ के पास हुआ था। दो मोटरसाइकिल पर सवार अपराधियों ने राधेश्याम साहू पर फायरिंग की, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल कारोबारी को पल्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। उनके घायल होने के बावजूद जान बच गई।
Also Read : स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के शिल्पकार राम वनजी सुतार का 100 वर्ष की आयु में निधन


