Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    17 Jun, 2025 ♦ 9:07 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»सरायकेला : अपहृत बच्ची को पुलिस ने किया बरामद, आरोपी महिला गिरफ्तार
    झारखंड

    सरायकेला : अपहृत बच्ची को पुलिस ने किया बरामद, आरोपी महिला गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharNovember 21, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    सरायकेला। चांडिल थाना अंतर्गत आसनबनी स्थित शाही झरना से अगवा हुई सात साल की बच्ची गीता हेंब्रम को पुलिस ने आदित्यपुर स्थित खरकई पुल से चेकिंग के दौरान बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने अपहृत महिला ज्योत्सना कुमारी को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी महिला का ससुराल पटमदा में है। हांलाकि पुलिस आरोपी महिला के बारे में ज्यादा कुछ जानकारी नहीं दे रही है।

    पूरे मामले का खुलासा करते हुए चांडिल एसडीपीओ धीरेंद्र नारायण बंका ने बताया कि शनिवार की सुबह करीब 6 बजे बच्ची अपने घर के पास खेल रही थी। उसी दौरान आरोपी महिला ने बच्ची को बहला फुसला कर उसे ऑटो में बिठाकर ले भागी. बच्ची के गायब होने की जानकारी मिलने के बाद उसके परिजनों ने काफी खोजबीन की। बच्ची की कोई जानकारी नहीं मिलने के बाद परिजनों ने इसकी सूचना चांडिल थाना को दी। सूचना मिलने के बाद आदित्यपुर और चांडिल थाना अलर्ट मोड पर आ गई है। बच्ची की बरामदगी के लिए पुलिस ने विशेष टीम गठित की है। चेकिंग के दौरान पुलिस ने बच्ची को खरकई पुल से बरामद कर महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

    पुलिस, महिला की आपराधिक इतिहास को खंगाल रही है और महिला से पूछताछ कर रही है। इधर, बच्ची के अगवा होने के चंद घंटे के भीतर बरामद होने पर बच्ची के परिजन काफी खुश है। बच्ची के पिता सुभाष हेंब्रम मजदूरी करता है। पुलिस ने बच्ची को उसके मां- पिता को सुपुर्द कर दिया है।

    Crime news Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरामगढ़ : पुलिस ने 72 घंटे के अंदर किया सीनियर सिक्योरिटी गार्ड की हत्या मामले का खुलासा, बेटा ही निकला हत्यारा
    Next Article मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का नेतरहाट आवासीय विद्यालय में हुआ अभिनंदन, कहा -पूरे देश का गौरव है यह विद्यालय

    Related Posts

    झारखंड

    रांची को मिली भारी से अत्यधिक भारी वर्षा की चेतावनी…

    June 17, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    राजधानी में वकील और नेता से मांगी रंगदारी, नहीं देने पर अंजाम भुगतने की दी धमकी

    June 17, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड शराब घोटाला : ACB ने पूर्व उत्पाद कमिश्नर अमित प्रकाश को किया अरेस्ट

    June 17, 2025
    Latest Posts

    रांची को मिली भारी से अत्यधिक भारी वर्षा की चेतावनी…

    June 17, 2025

    राजधानी में वकील और नेता से मांगी रंगदारी, नहीं देने पर अंजाम भुगतने की दी धमकी

    June 17, 2025

    झारखंड शराब घोटाला : ACB ने पूर्व उत्पाद कमिश्नर अमित प्रकाश को किया अरेस्ट

    June 17, 2025

    रामगढ़ डीसी ने 50 हजार लोगों को दिलाई फर्स्ट एड ट्रेनिंग

    June 17, 2025

    वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रियों को परोसा गया घटिया खाना, फूड मैनेजर पर फूटा गुस्सा

    June 17, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.