Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    8 May, 2026 ♦ 9:56 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»सिमडेगा की युवती की यूपी में दरिंदगी के बाद हत्या, सूटकेस में मिला कंकाल
    जोहार ब्रेकिंग

    सिमडेगा की युवती की यूपी में दरिंदगी के बाद हत्या, सूटकेस में मिला कंकाल

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurDecember 15, 2025Updated:December 15, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सिमडेगा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में झारखंड के सिमडेगा की एक युवती के साथ दुष्कर्म और हत्या का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। युवती को घरेलू सहायिका की नौकरी दिलाने का झांसा देकर हापुड़ बुलाया गया था। पुलिस ने इस मामले में एक दंपती को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान आरोपित युवक ने दुष्कर्म करने, अश्लील वीडियो बनाने और शिकायत के डर से युवती की हत्या करने की बात स्वीकार की है।

    गन्ने के खेत में सूटकेस से बरामद हुआ कंकाल

    मामला एक दिसंबर को उजागर हुआ, जब पिलखुवा थाना क्षेत्र में एनएच-9 के पास रामा अस्पताल के सामने स्थित गन्ने के खेत में एक लावारिस सूटकेस मिला। सूटकेस खोलने पर उसके अंदर एक युवती का कंकाल पाया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की, लेकिन शुरुआती तौर पर शव की पहचान नहीं हो सकी।

    पहचान के लिए दिल्ली तक चली जांच

    युवती की पहचान के लिए पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ाते हुए दिल्ली तक संपर्क साधा। विवेक विहार थाना क्षेत्र में पहचान से जुड़े पोस्टर लगाए गए। इसी दौरान पुलिस को एक अहम सुराग मिला। सविता विहार इलाके में एक कारोबारी के घर काम करने वाली घरेलू सहायिका ने पुलिस को बताया कि उसने एक युवती की हत्या होते हुए देखा था और वह इस घटना से डरी हुई थी।

    सिमडेगा की युवती ने बताई पूरी कहानी

    पुलिस की पूछताछ में उस युवती ने बताया कि सूटकेस में मिला कंकाल झारखंड के सिमडेगा जिले के ठेठाईगर थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती का है। इस जानकारी के बाद पुलिस ने मामले की कड़ियां जोड़ते हुए आरोपितों तक पहुंच बनाई।

    घरेलू काम के नाम पर बुलाकर किया दुष्कर्म

    पुलिस ने पिलखुवा के गांव डूहरी कट निवासी अंकित कुमार और उसकी पत्नी कलिस्ता उर्फ काली को गिरफ्तार किया। कलिस्ता मूल रूप से झारखंड के ठेठाईगर की रहने वाली है। पूछताछ में सामने आया कि दंपती झारखंड की गरीब युवतियों को घरेलू सहायिका का काम दिलाने के बहाने उत्तर प्रदेश लाते थे। आरोप है कि अंकित कुमार ने युवती के साथ दुष्कर्म किया और उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। जब युवती ने इसकी जानकारी पुलिस को देने की बात कही, तो आरोपित घबरा गए।

    शिकायत के डर से कर दी हत्या

    पुलिस के अनुसार, शिकायत सामने आने के डर से दंपती ने युवती पर डंडे से हमला किया और उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को सूटकेस में भरकर गन्ने के खेत में फेंक दिया गया, ताकि पहचान न हो सके।

    डंडा और मोबाइल फोन बरामद

    पुलिस ने आरोपितों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया डंडा, तीन मोबाइल फोन और अन्य जरूरी सामान बरामद किया है। आरोपितों के खिलाफ दुष्कर्म, हत्या और साक्ष्य छिपाने जैसी गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है।

    Also Read : नितिन नबीन की नियुक्ति पर कांग्रेस-झामुमो का भाजपा पर वार, बोले- संगठन में लोकतंत्र नहीं बचा

    A young woman from Simdega was raped and murdered in Uttar Pradesh; her skeleton was found in a suitcase. सिमडेगा की युवती का यूपी में दुष्कर्म और हत्या सूटकेस में मिला कंकाल
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहोम गार्ड भर्ती की मांग को लेकर देवघर में युवाओं ने किया प्रदर्शन
    Next Article घर से कर रहा था गांजा तस्करी का धंधा, 43.5 किलो माल के साथ धराया

    Related Posts

    झारखंड

    जमुनिया नदी के किनारे अवैध खनन पर छापा, कोयला लदा ट्रक और मिनी हाइवा पकड़ाया

    May 8, 2026
    झारखंड

    झारखंड में 600 तकनीकी पदों पर भर्ती, JSSC ने जारी किया स्नातक स्तरीय नोटिफिकेशन

    May 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड को बड़ी ऊर्जा राहत : 220 केवी दुमका–गोविंदपुर लाइन चालू, 450 मेगावाट तक बिजली आपूर्ति संभव

    May 7, 2026
    Latest Posts

    जमुनिया नदी के किनारे अवैध खनन पर छापा, कोयला लदा ट्रक और मिनी हाइवा पकड़ाया

    May 8, 2026

    झारखंड में 600 तकनीकी पदों पर भर्ती, JSSC ने जारी किया स्नातक स्तरीय नोटिफिकेशन

    May 8, 2026

    झारखंड को बड़ी ऊर्जा राहत : 220 केवी दुमका–गोविंदपुर लाइन चालू, 450 मेगावाट तक बिजली आपूर्ति संभव

    May 7, 2026

    अंतरराज्यीय गोला-बारूद तस्करी केस में NIA की बड़ी कार्रवाई, कुख्यात तस्कर परवेज आलम पर चार्जशीट

    May 7, 2026

    बिहार में सम्राट सरकार का कैबिनेट विस्तार… देखें लिस्ट

    May 7, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.