Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिजनेस»Gold & Silver Price Today: चांदी में 3,000 रुपये का उछाल, सोना रिकॉर्ड के करीब
    बिजनेस

    Gold & Silver Price Today: चांदी में 3,000 रुपये का उछाल, सोना रिकॉर्ड के करीब

    Team JoharBy Team JoharDecember 15, 2025No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    चांदी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : एक सप्ताह से सोना और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सोमवार को फिर से दोनों कीमती धातुओं में तेजी दर्ज की गई, जिससे निवेशकों और आम खरीदारों की रुचि बढ़ गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव जोरदार बढ़त के साथ खुला। पिछले शुक्रवार को चांदी का बंद भाव 1,92,851 रुपये प्रति किलोग्राम था, जो सोमवार को बढ़कर 1,95,825 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया। एक ही दिन में चांदी लगभग 2,974 रुपये महंगी हो गई।

    हालांकि, चांदी अभी भी अपने ऑल टाइम हाई 2,01,615 रुपये प्रति किलोग्राम से करीब 5,790 रुपये सस्ती है। पिछले एक सप्ताह के प्रदर्शन पर नजर डालें तो चांदी ने तेज रफ्तार पकड़ी है। पिछले सोमवार यह 1,81,740 रुपये प्रति किलो पर थी, यानी एक सप्ताह में चांदी की कीमत लगभग 14,085 रुपये बढ़ गई।

    सोने की कीमतों में भी मजबूती देखने को मिली। सोमवार को 24 कैरेट गोल्ड का MCX वायदा भाव 1,33,622 रुपये प्रति 10 ग्राम से बढ़कर 1,34,859 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया। इस तरह सोने में 1,237 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी दर्ज की गई। सोना अपने ऑल टाइम हाई 1,35,263 रुपये प्रति 10 ग्राम के बेहद करीब कारोबार कर रहा है। पिछले सप्ताह की तुलना में सोने की कीमत लगभग 4,897 रुपये बढ़ चुकी है।

    विशेषज्ञों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मजबूती, डॉलर इंडेक्स में उतार-चढ़ाव और सुरक्षित निवेश की बढ़ती मांग के चलते कीमती धातुओं की कीमतों में तेजी बनी हुई है। इसका असर सीधे घरेलू वायदा बाजार पर दिखाई दे रहा है। लगातार बढ़ती कीमतों के कारण सोना और चांदी इस समय निवेशकों और खरीदारों के लिए प्रमुख चर्चा का विषय बने हुए हैं।

    000 Gold & Silver Price Today: Silver surges by Rs 3 gold nears record high.
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसिडनी फा’यरिंग के शूटर पिता-पुत्र पाकिस्तानी मूल के, जांच जारी
    Next Article ठंड में राहत की पहल, झामुमो ने सैकड़ों जरूरतमंदों को बांटे कंबल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: अवैध शराब के धंधे पर चलेगा सरकार का डंडा, 583 उत्पाद सिपाहियों की जल्द होगी बहाली

    July 24, 2026
    ट्रेंडिंग

    इंफोसिस में बड़ा बदलाव, आशीष कुमार दाश होंगे अगले CEO

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कार, बाइक के बाद एथनॉल अब रसोई में? जानिये सरकार क्या बना रही योजना

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : निवेश पर बीजेपी के सवालों की हवा, बीजेपी सांसद ने ही कैसे निकाल दी?

    July 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बरगद का पेड़ और भारत की तरक्की : कहानी 151 साल के बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज की

    July 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ओडिशा भारत के औद्योगिक विकास की अगली ताकत- करण अडानी

    July 2, 2026
    Latest Posts

    ​चाईबासा ट्रेजरी घोटाला: 45 लाख से अधिक के डिजिटल गबन मामले में 4 के खिलाफ CID की चार्जशीट दाखिल

    July 26, 2026

    झारखंडः JPSC घोटाला, व्हाट्सएप से भेजे गए दस्तावेज, बिना टेंडर का दे दिया परीक्षा आयोजित कराने का काम

    July 26, 2026

    पुष्पा की हैट्रिक, संदीपा-श्रुति के गोल से भारत फाइनल में, चीन से होगी टक्कर

    July 25, 2026

    प्रल्हाद जोशी को मिली शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर

    July 25, 2026

    JPSC परीक्षा अनियमितता मामला: दो और गिरफ्तार, OMR शीट में हेरफेर के आरोपों की जांच तेज

    July 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.