Pakur : पाकुड़ जिले के अमड़ापाड़ा प्रखंड के जराकी और बासमती पंचायत के कई गांवों में झामुमो के नेताओं ने सैकड़ों गरीब और असहाय लोगों के बीच कंबल वितरित किए। इस मौके पर झामुमो जिला उपाध्यक्ष व केंद्रीय समिति सदस्य हाजी समद अली, प्रखंड अध्यक्ष श्यामलाल हांसदा और प्रखंड सचिव जहीरुद्दीन मियां मौजूद थे।
हाजी समद अली ने बताया कि बढ़ती ठंड को देखते हुए लिट्टीपाड़ा विधायक हेमलाल मुर्मू के सहयोग से यह कंबल गरीबों तक पहुंचाए जा रहे हैं, ताकि वे ठंड से राहत पा सकें।
श्यामलाल हांसदा और जहीरुद्दीन मियां ने कहा कि प्रखंड के सभी पंचायतों में लगातार कंबल वितरण जारी है और लाभुकों ने इस प्रयास के लिए विधायक हेमलाल मुर्मू की सराहना की। मौके पर युवा मोर्चा के जिला सचिव समेत अन्य लोग भी उपस्थित थे।
Also Read : Gold & Silver Price Today: चांदी में 3,000 रुपये का उछाल, सोना रिकॉर्ड के करीब


