Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»हजारीबाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अफीम-डोडा के साथ दो तस्करों को दबोचा
    झारखंड

    हजारीबाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अफीम-डोडा के साथ दो तस्करों को दबोचा

    Team JoharBy Team JoharDecember 14, 2025Updated:December 14, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    अफीम
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Hazaribagh : हजारीबाग पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अफीम और डोडा की खरीद–बिक्री में शामिल दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई कोर्रा थाना क्षेत्र के कनहरी पहाड़ के पास की गई। SP को मिली गुप्त सूचना के आधार पर SDPO (सदर) के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। इसके बाद कनहरी पहाड़ के पास वाहन जांच अभियान चलाया गया।

    इसी दौरान घरही की ओर से आ रही एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार को रोकने की कोशिश की गई, लेकिन पुलिस को देखते ही कार सवार भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर वाहन को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान कार की डिक्की से करीब 1.98 किलो अफीम और 20 किलो डोडा बरामद किया गया। साथ ही मौके से 5,500 रुपये नकद, एक स्विफ्ट कार और तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए गए।

    गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ईशु कुमार सिंह उर्फ नन्हे और विजय कुमार गुप्ता उर्फ बिक्कु के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे यह मादक पदार्थ खूंटी जिले के तमाड़–रायडीह क्षेत्र से लाकर बरही की ओर ले जा रहे थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

    Also Read : शराब घोटाला: मार्शन इनोवेटिव के निदेशक जगन भाई तुकाराम गिरफ्तार, एसीबी रांची लाई

    Hazaribagh police take major action Opium and poppy husk smuggling racket busted in Hazaribagh Two smugglers arrested two smugglers arrested with opium and poppy pods. अफीम-डोडा के साथ दो तस्कर दबोचे गए दो तस्कर गिरफ्तार हजारीबाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई हजारीबाग में अफीम–डोडा तस्करी का खुलासा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleशराब घोटाला: मार्शन इनोवेटिव के निदेशक जगन भाई तुकाराम गिरफ्तार, एसीबी लेकर आई रांची
    Next Article बिहार में 3532 पदों पर सरकारी भर्ती, BSSC ने जारी किया नोटिफिकेशन

    Related Posts

    क्राइम

    हिमांशु सिंह ह’त्याकांड पर बवाल, भाजपा का जमशेदपुर बंद का ऐलान

    July 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिना किसी विरोध के कैसे तय हुआ रातु गढ़ के विरासत का वारिस, कोर्ट ने किसे सौंपी चाबी?

    July 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ज़ूडियो-वेस्टसाइड के आर्किटेक्ट नोएल टाटा, अब वोल्टास को कहेंगे अलविदा

    July 1, 2026
    Latest Posts

    हिमांशु सिंह ह’त्याकांड पर बवाल, भाजपा का जमशेदपुर बंद का ऐलान

    July 1, 2026

    बिना किसी विरोध के कैसे तय हुआ रातु गढ़ के विरासत का वारिस, कोर्ट ने किसे सौंपी चाबी?

    July 1, 2026

    ज़ूडियो-वेस्टसाइड के आर्किटेक्ट नोएल टाटा, अब वोल्टास को कहेंगे अलविदा

    July 1, 2026

    एक बार फिर; जिसका नहीं मिला लाइसेंस, उस कंपनी का भी बना रहे थे शराब, आरजेडी के पूर्व एमएलसी का कारनामा

    July 1, 2026

    5 साल बाद फिर पूरी तरह एक्टिव होगा झारखंड राज्य सूचना आयोग, चारों सूचना आयुक्तों ने ली शपथ

    July 1, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.