Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखंड में लूट और भ्रष्टाचार चरम पर : बाबूलाल मरांडी
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में लूट और भ्रष्टाचार चरम पर : बाबूलाल मरांडी

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkDecember 12, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    झारखंड
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार पर लूट और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है। उन्होंने विशेष रूप से सूचना जनसंपर्क विभाग और झारखंड प्रदूषण नियंत्रण परिषद में व्याप्त अनियमितताओं को लेकर सरकार पर निशाना साधा। मरांडी ने शुक्रवार को प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता कर कहा कि इन दोनों विभागों के निदेशक और प्रदूषण नियंत्रण परिषद के सदस्य सचिव राजीव लोचन बक्शी (आईएफएस) के पिछले 5 वर्षों के कार्यकाल की उच्च स्तरीय जांच कराई जानी चाहिए।

    मरांडी ने आरोप लगाया कि दोनों विभागों में बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार व्याप्त है। प्रदूषण नियंत्रण परिषद में लंबे समय से अध्यक्ष नहीं है और सूचना जनसंपर्क विभाग में सचिव नहीं है। राजीव लोचन बक्शी के कार्यकाल में भ्रष्टाचार की कमान कांटाटोली के एक कथित दलाल ठेकेदार को दे दी गई है। उन्होंने कहा कि हर जिले में दलाल सक्रिय हैं, जो सरकारी विज्ञापनों, होर्डिंग और अखबारों में करोड़ों रुपये के कमीशन का खेल करते हैं।

    बाबूलाल मरांडी ने यह भी दावा किया कि राजीव लोचन बक्शी ने वन विभाग में भी बड़ा घोटाला किया था, जिसे जांच के नाम पर दबा दिया गया। वन विभाग का एक चर्चित रेंजर प्रिंस उनके लिए ट्रांसफर–पोस्टिंग में पैसे की वसूली करता था। कुछ दिनों पहले एक वेब पोर्टल पर पैसे के लेन-देन का वीडियो वायरल हुआ था, जिसे राज्य सरकार के दबाव में हटाया गया। मरांडी ने कहा कि राजीव लोचन बक्शी सीसीएफ रैंक के अधिकारी हैं और यदि संभव होता तो मुख्यमंत्री उन्हें प्रधान सचिव भी बना देते। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदूषण नियंत्रण परिषद में फाइलों के निष्पादन के नाम पर भी लाखों रुपये की वसूली की जाती है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि राजीव लोचन बक्शी हेमंत सरकार के संरक्षण में भ्रष्टाचार के प्रतीक बन चुके हैं। इनके पांच वर्षों के कार्यकाल की उच्च स्तरीय जांच अनिवार्य है। प्रेसवार्ता में प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक और सह प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह भी उपस्थित थे।

    Also Read : झारखंड में मडुआ क्रांति शुरू, 32911 किसानों के खातों में पहुंची 15.63 कराेड

    Loot and corruption are at their peak in Jharkhand: Babulal Marandi झारखंड में लूट और भ्रष्टाचार चरम पर : बाबूलाल मरांडी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में मडुआ क्रांति शुरू, 32911 किसानों के खातों में पहुंची 15.63 कराेड
    Next Article Aaj Ka Rashifal, 13 December 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली जाने की अटकलों पर लगा विराम, शनि शिंगणापुर धाम गए सीएम हेमंत सोरेन

    June 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पूर्व DIG भवेश कुमार ठाकुर का निधन, ईमानदार पुलिस अधिकारी के रूप में हमेशा किए जाएंगे याद

    June 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड का काला सच : कोयला माफिया की सुरंगों में दफन जिंदगियां और खोता राजस्व

    June 22, 2026
    Latest Posts

    दिल्ली जाने की अटकलों पर लगा विराम, शनि शिंगणापुर धाम गए सीएम हेमंत सोरेन

    June 22, 2026

    पूर्व DIG भवेश कुमार ठाकुर का निधन, ईमानदार पुलिस अधिकारी के रूप में हमेशा किए जाएंगे याद

    June 22, 2026

    झारखंड का काला सच : कोयला माफिया की सुरंगों में दफन जिंदगियां और खोता राजस्व

    June 22, 2026

    झारखंड में चीखते गांव, तड़पते हाथी : 5 साल में 474 मौ’तें

    June 22, 2026

    झारखंड : आखिर जिलों के एसपी से क्यों नाराज चल रहा पुलिस मुख्यालय, जानिये पूरा मामला

    June 22, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.