Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»कांग्रेस पार्टी की 14 दिसंबर की रैली देशव्यापी बदलाव की शुरुआत होगी : केशव
    जोहार ब्रेकिंग

    कांग्रेस पार्टी की 14 दिसंबर की रैली देशव्यापी बदलाव की शुरुआत होगी : केशव

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkDecember 12, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    कांग्रेस
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Chaibasa : झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि 14 दिसंबर को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली लोकतंत्र की रक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण और निर्णायक कदम साबित होगी। उन्होंने दावा किया कि यह रैली न केवल जनता की आवाज को मजबूत करेगी, बल्कि चुनाव आयोग और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच कथित मिलीभगत पर भी रोशनी डालेगी। कमलेश ने आरोप लगाया कि वर्तमान परिस्थितियों में सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग खुले तौर पर किया जा रहा है, जिससे चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता और निष्पक्षता गंभीर रूप से प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि इसके बावजूद चुनाव आयोग अपेक्षित संवेदनशीलता नहीं दिखा रहा है, जो लोकतंत्र के लिए खतरे की घंटी है।

    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि इस रैली का मुख्य उद्देश्य जनता को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और वोट चोरी जैसे गंभीर मुद्दों पर देशव्यापी आवाज बुलंद करना है।

    शुक्रवार सुबह केशव महतो कमलेश पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ भगवान बिरसा मुंडा एयरपोर्ट, रांची से दिल्ली के लिए रवाना हुए। उनके साथ सौरभ अग्रवाल, कुमार राजा, त्रिशानु राय, लाल किशोर नाथ शहदेव, आलोक दुबे, राज बागची, आफताब आलम, डॉ. राजेश गुप्ता, हारुन अंसारी, संजय कुमार, ईश्वर आनंद और रबिन्द्र झा प्रमुख रूप से शामिल थे। सभी नेताओं ने बताया कि रैली को सफल बनाने के लिए पूर्ण तैयारी के साथ वे दिल्ली पहुंच रहे हैं।

    Also Read : दंपति से छिनतई का खुलासा, कोढ़ा गैंग के ठिकाने से 60 लाख के जेवरात वापस लाई रांची पुलिस

    Congress party's December 14 rally will be the beginning of nationwide change: Keshav कांग्रेस कांग्रेस पार्टी की 14 दिसंबर की रैली देशव्यापी बदलाव की शुरुआत होगी : केशव
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदंपति से छिनतई का खुलासा, कोढ़ा गैंग के ठिकाने से 60 लाख के जेवरात वापस लाई रांची पुलिस
    Next Article झारखंड में मडुआ क्रांति शुरू, 32911 किसानों के खातों में पहुंची 15.63 कराेड

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली जाने की अटकलों पर लगा विराम, शनि शिंगणापुर धाम गए सीएम हेमंत सोरेन

    June 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पूर्व DIG भवेश कुमार ठाकुर का निधन, ईमानदार पुलिस अधिकारी के रूप में हमेशा किए जाएंगे याद

    June 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड का काला सच : कोयला माफिया की सुरंगों में दफन जिंदगियां और खोता राजस्व

    June 22, 2026
    Latest Posts

    दिल्ली जाने की अटकलों पर लगा विराम, शनि शिंगणापुर धाम गए सीएम हेमंत सोरेन

    June 22, 2026

    पूर्व DIG भवेश कुमार ठाकुर का निधन, ईमानदार पुलिस अधिकारी के रूप में हमेशा किए जाएंगे याद

    June 22, 2026

    झारखंड का काला सच : कोयला माफिया की सुरंगों में दफन जिंदगियां और खोता राजस्व

    June 22, 2026

    झारखंड में चीखते गांव, तड़पते हाथी : 5 साल में 474 मौ’तें

    June 22, 2026

    झारखंड : आखिर जिलों के एसपी से क्यों नाराज चल रहा पुलिस मुख्यालय, जानिये पूरा मामला

    June 22, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.