Johar Live Desk : अक्सर लोग मानते हैं कि चॉकलेट, कॉफी और मीठा खाने से चेहरा खराब हो जाता है। खासकर जब किसी की शादी या खास कार्यक्रम से ठीक पहले चेहरे पर पिंपल निकल आए, तो लोग तुरंत चॉकलेट या दूध से बनी चीज़ों को दोषी ठहराते हैं। लेकिन क्या वाकई ऐसा है? डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. अंकुर सरीन ने मुंहासे बढ़ाने वाले खाद्य पदार्थों के पीछे की वास्तविक सच्चाई बताई है।
View this post on Instagram
डार्क चॉकलेट सुरक्षित, मिल्क चॉकलेट नुकसानदायक
डॉ. अंकुर के अनुसार, डार्क चॉकलेट मुंहासों का कारण नहीं बनती है। समस्या वास्तव में मिल्क चॉकलेट में होती है, जिसमें अधिक मात्रा में चीनी और दूध होता है। यह स्किन में ऑयल उत्पादन बढ़ाकर पिंपल्स को ट्रिगर कर सकता है।
कॉफी नहीं, उसमें मिलाई गई शक्कर और दूध समस्या बनते हैं
कॉफी अपने आप में एक्ने नहीं बढ़ाती। लेकिन जब कॉफी में दूध और ज्यादा चीनी मिलाई जाती है, तो यह मुंहासों को बढ़ावा दे सकती है।
चीनी और पैक्ड जूस मुख्य दोषी
अधिक चीनी और बाजार में मिलने वाले पैकेज्ड जूस शरीर में इंसुलिन तेजी से बढ़ाते हैं, जिससे ऑयल प्रोडक्शन बढ़ता है और एक्ने हो सकते हैं। यह मुंहासों की बड़ी वजह मानी जाती है।
साबुत फल सुरक्षित, लेकिन हाई-GI फल परेशानी बढ़ा सकते हैं
साबुत फल सामान्यतः सुरक्षित हैं। हालांकि हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले फलों का अधिक सेवन करने पर पिंपल्स बढ़ सकते हैं।
दूध और व्हे प्रोटीन से बढ़ सकता है एक्ने
जिम जाने वालों के लिए खास जानकारी व्हे प्रोटीन कई बार हार्मोनल एक्ने को बढ़ा देता है। यह शरीर में इंसुलिन और IGF-1 का स्तर बढ़ाकर पिंपल्स को ट्रिगर करता है। इसके अलावा स्किम्ड मिल्क और दूध भी एक्ने से जुड़ा हुआ पाया गया है।
दही अधिकतर लोगों के लिए सुरक्षित
दही एक फर्मेंटेड फूड है और पेट के लिए अच्छा होता है। डॉ. अंकुर के अनुसार, केवल वही लोग परेशानी महसूस कर सकते हैं जिन्हें डेयरी प्रोडक्ट्स से सेंसिटिविटी हो।
Also Read : दीपावली यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची में शामिल, पीएम ने कहा…


