Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    17 Jun, 2025 ♦ 5:23 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»बच्चों ने उपायुक्त के साथ केक काटकर मनाया चाईल्डलाईन से दोस्ती सप्ताह, उपयुक्त ने कहा- बच्चों के बेहतर भविष्य हेतु सभी मिलकर करें कार्य
    झारखंड

    बच्चों ने उपायुक्त के साथ केक काटकर मनाया चाईल्डलाईन से दोस्ती सप्ताह, उपयुक्त ने कहा- बच्चों के बेहतर भविष्य हेतु सभी मिलकर करें कार्य

    Team JoharBy Team JoharNovember 17, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची। उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी कमलेश्वर प्रसाद सिंह ने चाईल्डलाईन द्वारा बाल दिवस के अवसर पर शुरू की गयी दोस्ती सप्ताह का शुभारंभ बच्चों के साथ केक काटकर समाहरणालय सभागार में किया। साथ हीं चाईल्डलाईन के बच्चों द्वारा उपायुक्त को दोस्ती स्वरूप फ्रेंडशिप बैंड बांधी गयी, जिस पर उपायुक्त द्वारा सभी बच्चों को धन्यवाद देते हुए उनके बेहतर भविष्य की कामना की गयी। साथ हीं उनके द्वारा कहा गया कि वहां रहने वाले बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु उनके द्वारा आगे भविष्य में भी हर संभव सहयोग किया जायेगा एवं जिला प्रशासन का यह प्रयास है कि यहां रहने के वाले हर एक बच्चे को सभी मूलभूत सुविधाएं व सुनहरा भविष्य मिले एवं वे बड़े होकर एक अच्छे नागरिक बन कर समाज व देश का नाम रौशन करें।
    इसके अलावे उपायुक्त कमलेश्वर प्रसाद सिंह द्वारा जानकारी दी गयी कि हर वर्ष यह कार्यक्रम 10-12 दिन तक चलाया जाता है। जिसमें बच्चों को उनके अधिकारों को बताने तथा नशे की लत आदि बच्चों को चाइल्ड लाइन से जोड़ना व समाज की मुख्य धारा में जोड़ना तथा जनजागरूकता के लिए चलाया जाता है। यह कार्यक्रम 14 नवम्बर से 25 नवम्बर तक आयोजन किया जायेगा। प्रत्येक दिन अलग-अलग कार्यक्रम कर बच्चों को उत्साहित किया जायेगा। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से समेकित बाल संरक्षण योजना के तहत चाईल्डलाईन इंडिया फाउंडेशन चलाया जा रहा है, जिसका हेल्पलाईन नम्बर 1098 है। बच्चों से संबंधित किसी प्रकार की सहायता हेतु इस नम्बर पर काॅल सहायता प्राप्त की जा सकती है। इसके अलावे उन्होंने कहा कि बच्चे हमारे राष्ट्र की शक्ति व संपत्ति हैं। इनकी समुचित देखभाल, विकास व सुरक्षा हमारा कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि बाल संरक्षण से जुड़े अधिकारी एवं चाइल्ड हेल्पलाइन के सदस्य आपसी समन्वय बनाकर कार्य करें, ताकि जिला स्तर पर बाल विवाह, गुमशुदा बच्चे, शोषित बच्चे, घर से भागे हुए बच्चे की देखभाल और सुरक्षा बेहतर तरीके से की जा सके। इसके अलावा उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कड़े शब्दों में निदेशित किया कि बाल विवाह, बाल मजदूरी और गुमशुदा बच्चों से जुड़े मुद्दों की अनदेखी न करते हुए त्वरित कार्रवाई की जाय। साथ हीं उपायुक्त ने जिलावासियों से अपील करते हुए कहा कि बाल विवाह, बाल श्रम, बच्चों की तस्करी आदि से संबंधित सूचना जिला प्रशासन को दें, ताकि ऐसे मामलों पर त्वरित कार्रवाई की जा सके। साथ हीं सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान भी गुप्त रखी जायेगी। इस दौरान उपरोक्त के अलावे संबंधित विभाग के अधिकारी और चाईल्डलाईन संस्थान के शिक्षक एवं कर्मी आदि उपस्थित थे।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलाह एवं लघुवनोपज की एमएसपी के क्रियान्यवन को लेकर बैठक, उपायुक्त ने कहा- एक सप्ताह में करें एजेंसियों का चयन
    Next Article नदियों तालाबों, डैम और झील आदि का इस्तेमाल छठ महापर्व के लिए किया जा सकेगा, सरकार की ओर से पहले से जारी दिशा निर्देशों में किया जाएगा आंशिक संशोधन

    Related Posts

    झारखंड

    रांची विश्वविद्यालय में शुरू होंगे ये नए वोकेशनल कोर्स

    June 17, 2025
    चाईबासा

    ईसाई बन चुके नेताओं को एसटी के लाभ से वंचित करे झामुमो : बिर सिंह बिरुली

    June 17, 2025
    क्राइम

    चोरी का खुलासा: तीन आरोपी गिरफ्तार, लाखों के जेवरात और नकदी बरामद

    June 17, 2025
    Latest Posts

    रांची विश्वविद्यालय में शुरू होंगे ये नए वोकेशनल कोर्स

    June 17, 2025

    ईसाई बन चुके नेताओं को एसटी के लाभ से वंचित करे झामुमो : बिर सिंह बिरुली

    June 17, 2025

    पटना में 10 लाख की विदेशी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

    June 17, 2025

    चोरी का खुलासा: तीन आरोपी गिरफ्तार, लाखों के जेवरात और नकदी बरामद

    June 17, 2025

    CM हेमंत सोरेन ने शहीद आरक्षी सुनील धान के परिजनों को 1 करोड़ 20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी

    June 17, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.