Bokaro : दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में 8 से 14 दिसंबर तक रोलिंग ब्लॉक लगाया जाएगा। इस दौरान इंजीनियरिंग, टीआरडी और सिग्नल एवं दूरसंचार विभाग की संयुक्त टीम ट्रैक, ओवरहेड वायर और सिग्नलिंग सिस्टम के आवश्यक रखरखाव कार्य करेगी। रेलवे के अनुसार, इन सात दिनों तक कई ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ेगा।
चार ट्रेनें पूरी तरह रद्द
रोलिंग ब्लॉक अवधि में निम्नलिखित ट्रेनें संचालित नहीं होंगी :
- आसनसोल-आद्रा-आसनसोल मेमू
- आद्रा-बाराभूम-आद्रा मेमू
- हटिया-टाटा-हटिया एक्सप्रेस
- आद्रा-भागा-आद्रा मेमू
कई ट्रेनें आंशिक रूप से रद्द या रूट बदले
झाड़ग्राम-धनबाद-झाड़ग्राम एक्सप्रेस : 8 से 12 दिसंबर तथा 14 दिसंबर को बोकारो में ही समाप्त और यहीं से प्रारंभ।
- बर्धमान-हटिया मेमू : 9 से 14 दिसंबर तक गोमो में शॉर्ट-टर्मिनेट।
- टाटानगर-आसनसोल–बराभूम मेमू : 9 दिसंबर को आद्रा में शॉर्ट-टर्मिनेट/ओरिजिनेट।
- आसनसोल-पुरुलिया मेमू : 14 दिसंबर को आद्रा से नई शुरुआत करेगी।
तीन ट्रेनों का समय बदला
रोलिंग ब्लॉक के चलते कई ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है :
- खड़गपुर-हटिया एक्सप्रेस : 14 दिसंबर को 150 मिनट की देरी से चलेगी।
- बक्सर-टाटानगर एक्सप्रेस : उसी दिन 60 मिनट विलंब से रवाना होगी।
- धनबाद-बांकुड़ा मेमू : 9, 13 और 14 दिसंबर को 60 मिनट देरी से प्रस्थान करेगी।
इसके अलावा 12802 आनंद विहार–पुरी एक्सप्रेस को 8, 11 और 13 दिसंबर को चंद्रपुरा–राजबेरा सेक्शन में 30 मिनट तक रोका जा सकता है, यदि ट्रेन समय पर चल रही हो।
यात्रियों से सतर्क रहने की अपील
रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की अपडेटेड स्थिति अवश्य जांच लें। अधिकारियों के अनुसार, यह रखरखाव कार्य रेल सुरक्षा और परिचालन क्षमता में सुधार के लिए आवश्यक है। हालांकि, कई सेवाओं के रद्द रहने से यात्रियों को असुविधा हो सकती है, लेकिन विभाग ने स्पष्ट किया है कि सुरक्षा सर्वोपरि है।
Also Read : रांची के कई इलाकों में चार घंटे नहीं मिलेगी बिजली


