Ranchi : मशहूर न्यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर केके सिन्हा (दिवंगत) के बेटे हेमंत सिन्हा उर्फ पप्पू का निधन हो गया। आज यानी शनिवार को मेदांता अस्पताल में हेमंत सिन्हा ने आखिरी सांसे ली। गुजरे कुछ समय से वे बीमार चल रहे थे। उनके जानने वालों ने बताया कि हेमंत सिन्हा का अंतिम संस्कार रविवार को स्वर्णरेखा तट पर किया जायेगा।
मालूम हो कि देश के जाने-माने न्यूरोलॉजिस्ट और झारखंड के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉक्टर केके सिन्हा का निधन 27 अप्रैल 2019 को हो गया था। उन्होंने रांची के बरियातू स्थित अपने आवास पर आखिरी सांसें ली थी। उस वक्त वे 89 वर्ष के थे।


