Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»देशभर के आदिवासी प्रतिनिधियों से मिले सीएम हेमंत, बोले– हम बिखरे नहीं, एक मजबूत समुदाय हैं
    जोहार ब्रेकिंग

    देशभर के आदिवासी प्रतिनिधियों से मिले सीएम हेमंत, बोले– हम बिखरे नहीं, एक मजबूत समुदाय हैं

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkDecember 5, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    हेमंत
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : मुख्यमंत्री आवासीय परिसर में शुक्रवार को देश के कई राज्यों से आए आदिवासी प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने सभी प्रतिनिधियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। प्रतिनिधियों ने कहा कि देशभर में चल रहे आदिवासी आंदोलनों और मुद्दों को मजबूत नेतृत्व की जरूरत है। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि वे राष्ट्रीय स्तर पर समाज की आवाज को आगे बढ़ाएं।

    आदिवासी अस्मिता और संघर्ष की परंपरा

    संबोधन में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड की धरती हमेशा से वीरता, स्वाभिमान और संघर्ष की पहचान रही है। उन्होंने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा और दिशोम गुरु शिबू सोरेन समेत कई आदिवासी वीरों के योगदान को याद किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आदिवासी समाज ने मानव सभ्यता को आकार देने और उसे बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आज एकता और जागरूकता पहले से ज्यादा जरूरी है।

    संस्कृति, शिक्षा और प्रकृति संरक्षण पर जोर

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड सरकार आदिवासी समाज की संस्कृति, पहचान और अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि राज्य पहला ऐसा प्रदेश बना है जहां आदिवासी छात्र-छात्राओं को सरकारी खर्च पर विदेश में उच्च शिक्षा का मौका मिल रहा है। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज का जीवन प्रकृति से जुड़ा है। लेकिन आधुनिक समय में प्रकृति से छेड़छाड़ के कारण बाढ़, सुखाड़ और भूस्खलन जैसी आपदाएं बढ़ रही हैं। ऐसे में पर्यावरण संतुलन बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है।

    आत्मनिर्भरता से ही मजबूत होगा समाज

    मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे देश में आदिवासी समाज को सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि कमजोर वर्गों को मजबूती देकर ही समाज को आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है। प्रतिनिधियों ने भी झारखंड सरकार के प्रयासों की सराहना की और सहयोग का भरोसा दिया। उनका कहना था कि झारखंड की पहल से देशभर में आदिवासी समुदाय के बीच नई ऊर्जा आई है।

    राष्ट्रीय स्तर पर चलाएंगे जनसंपर्क अभियान

    मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधियों के लंबे संघर्ष और मेहनत की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में वे खुद भी देश के अलग-अलग राज्यों में जाकर आदिवासी समाज से जुड़े मुद्दों को लेकर जनसंपर्क अभियान में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि संघर्ष को इतनी मजबूती देनी होगी कि समाज की समस्याएं सिर्फ आवाज बनकर न रह जाएं, बल्कि राष्ट्रीय राजनीति के एजेंडे में जगह बना सकें। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज बिखरा हुआ नहीं, बल्कि एक मजबूत राष्ट्र समुदाय है जिसे अब भविष्य की मुख्य धारा में आगे आना है।

    कई राज्यों के प्रतिनिधि हुए शामिल

    कार्यक्रम में गुजरात, महाराष्ट्र, असम, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा और मणिपुर से आए प्रतिनिधि शामिल हुए। सभी ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन के त्याग और संघर्ष को नमन किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर मंत्री दीपक बिरुआ, मंत्री चमरा लिंडा, विधायक कल्पना सोरेन, विधायक अशोक चौधरी समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

    Also Read : राज्य में फंड की कोई कमी नहीं, जल्द मिलेगी छात्रवृत्ति : चमरा लिंडा

    CM Hemant met tribal representatives from across the country said – we are not scattered we are a strong community एक मजबूत समुदाय हैं देशभर के आदिवासी प्रतिनिधियों से मिले सीएम हेमंत बोले– हम बिखरे नहीं
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराज्य में फंड की कोई कमी नहीं, जल्द मिलेगी छात्रवृत्ति : चमरा लिंडा
    Next Article झारखंड में भाजपा-झामुमो की सरकार बनी तो यह कोई नई बात नहीं : जयराम

    Related Posts

    क्राइम

    हिमांशु सिंह ह’त्याकांड पर बवाल, भाजपा का जमशेदपुर बंद का ऐलान

    July 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिना किसी विरोध के कैसे तय हुआ रातु गढ़ के विरासत का वारिस, कोर्ट ने किसे सौंपी चाबी?

    July 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ज़ूडियो-वेस्टसाइड के आर्किटेक्ट नोएल टाटा, अब वोल्टास को कहेंगे अलविदा

    July 1, 2026
    Latest Posts

    हिमांशु सिंह ह’त्याकांड पर बवाल, भाजपा का जमशेदपुर बंद का ऐलान

    July 1, 2026

    बिना किसी विरोध के कैसे तय हुआ रातु गढ़ के विरासत का वारिस, कोर्ट ने किसे सौंपी चाबी?

    July 1, 2026

    ज़ूडियो-वेस्टसाइड के आर्किटेक्ट नोएल टाटा, अब वोल्टास को कहेंगे अलविदा

    July 1, 2026

    एक बार फिर; जिसका नहीं मिला लाइसेंस, उस कंपनी का भी बना रहे थे शराब, आरजेडी के पूर्व एमएलसी का कारनामा

    July 1, 2026

    5 साल बाद फिर पूरी तरह एक्टिव होगा झारखंड राज्य सूचना आयोग, चारों सूचना आयुक्तों ने ली शपथ

    July 1, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.