Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»राज्य में फंड की कोई कमी नहीं, जल्द मिलेगी छात्रवृत्ति : चमरा लिंडा
    जोहार ब्रेकिंग

    राज्य में फंड की कोई कमी नहीं, जल्द मिलेगी छात्रवृत्ति : चमरा लिंडा

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkDecember 5, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    चमरा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : आदिवासी जनजातीय कल्याण मंत्री चमरा लिंडा ने शुक्रवार को झारखंड विधानसभा सभागार में स्पष्ट किया कि राज्य सरकार के पास छात्रवृत्ति वितरण के लिए पर्याप्त फंड उपलब्ध है। झारखंड में फंड की कोई आर्थिक कमी जैसी समस्या नहीं है। उन्होंने कहा कि सिर्फ ओबीसी छात्रों के लिए ही 500 करोड़ रुपये का बजट अलग से सुरक्षित रखा गया है। लेकिन दिल्ली से आवश्यक अनुमोदन (रेशियो) मिलने में देरी के कारण राशि छात्रों तक नहीं पहुंच पा रही है।

    मंत्री ने कहा कि छात्रवृत्ति भुगतान में विलंब पूरी तरह तकनीकी मामला है, जिसे जल्द सुधार लिया जाएगा। व्यवस्थागत कारणों से छात्रवृत्ति का भुगतान अटका है। जैसे ही केंद्र से स्वीकृति मिलती है, छात्रवृत्ति तुरंत जारी कर दी जाएगी। उन्होंने छात्रों को आश्वस्त किया कि राज्य सरकार उनकी समस्याओं को लेकर गंभीर है और विभाग लगातार केंद्र सरकार से समन्वय बनाकर प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ा रहा है। मंत्री ने यह भी बताया कि आदिवासी, दलित और पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों के लिए चल रही सभी योजनाओं पर सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है और किसी भी स्थिति में उनका शैक्षणिक अधिकार प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा।

    Also Read : हजारीबाग पुलिस का बड़ा एक्शन, 10 एकड़ में लगी अफीम की खेती को किया नष्ट

    scholarships will be available soon: Chamra Linda There is no shortage of funds in the state जल्द मिलेगी छात्रवृत्ति : चमरा लिंडा राज्य में फंड की कोई कमी नहीं
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकचरा गोदाम में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी
    Next Article देशभर के आदिवासी प्रतिनिधियों से मिले सीएम हेमंत, बोले– हम बिखरे नहीं, एक मजबूत समुदाय हैं

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिना किसी विरोध के कैसे तय हुआ रातु गढ़ के विरासत का वारिस, कोर्ट ने किसे सौंपी चाबी?

    July 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ज़ूडियो-वेस्टसाइड के आर्किटेक्ट नोएल टाटा, अब वोल्टास को कहेंगे अलविदा

    July 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    एक बार फिर; जिसका नहीं मिला लाइसेंस, उस कंपनी का भी बना रहे थे शराब, आरजेडी के पूर्व एमएलसी का कारनामा

    July 1, 2026
    Latest Posts

    बिना किसी विरोध के कैसे तय हुआ रातु गढ़ के विरासत का वारिस, कोर्ट ने किसे सौंपी चाबी?

    July 1, 2026

    ज़ूडियो-वेस्टसाइड के आर्किटेक्ट नोएल टाटा, अब वोल्टास को कहेंगे अलविदा

    July 1, 2026

    एक बार फिर; जिसका नहीं मिला लाइसेंस, उस कंपनी का भी बना रहे थे शराब, आरजेडी के पूर्व एमएलसी का कारनामा

    July 1, 2026

    5 साल बाद फिर पूरी तरह एक्टिव होगा झारखंड राज्य सूचना आयोग, चारों सूचना आयुक्तों ने ली शपथ

    July 1, 2026

    BREAKING : जमशेदपुर एसएसपी और सरायकेला एसपी हटाये गए, सीएम ने दिया आदेश

    June 30, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.