Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू, रखा गया शोक प्रस्ताव
    झारखंड

    झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू, रखा गया शोक प्रस्ताव

    Team JoharBy Team JoharDecember 5, 2025Updated:December 5, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    शीतकालीन
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुक्रवार से शुरू हो गया है। सत्र के पहले दिन शोक प्रस्ताव रखा जाएगा। शनिवार और रविवार को अवकाश रहेगा। आठ दिसंबर को अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा। नौ दिसंबर को प्रश्नकाल और व्यय विवरणी पर वाद-विवाद होगा। 10 दिसंबर को प्रश्नकाल के साथ कुछ विधेयक पेश किए जाएंगे। सत्र का अंतिम दिन 11 दिसंबर को गैर सरकारी संकल्प और यदि विधेयकों की संख्या ज्यादा हुई तो उन्हें भी पेश किया जाएगा।

    सत्र की तैयारी को लेकर गुरुवार को विधानसभा अध्यक्ष रबींद्र नाथ महतो ने सर्वदलीय बैठक बुलाई थी। बैठक में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने विधि व्यवस्था पर चिंता जताई और विशेष चर्चा की मांग की, लेकिन इस पर सहमति नहीं बन पाई। स्पीकर ने कहा कि इसे कार्यमंत्रणा समिति को भेजा जाएगा, जो इस पर निर्णय करेगी।

    बैठक में सीपीआई (एमएल) विधायक अरूप चटर्जी और आजसू विधायक निर्मल महतो (तिवारी महतो) ने बताया कि बाबूलाल मरांडी ने सत्र की अवधि बढ़ाने की मांग भी की, लेकिन इस पर भी सहमति नहीं बनी। बैठक में कंबल वितरण, धान की खरीदारी न होने, ठेकेदारों को भुगतान न होने के कारण विकास कार्य रुकने सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई।

    सत्र के दौरान विधानसभा में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के साथ बजट और विधेयकों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

    Also Read : धनबाद जहरीली गैस रिसाव : जांच टीम गठित, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई

    Jharkhand Assembly's winter session begins Jharkhand Assembly's winter session begins today; condolence motion to be passed on first day झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू झारखंड विस का शीतकालीन सत्र 5 दिसंबर से शुरू पहले दिन शोक प्रस्ताव होगा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजहरीली गैस रिसाव से मौ’त मामला : जांच टीम गठित, लापरवाह अधिकारियों पर होगी कार्रवाई
    Next Article जेपी नड्डा आज शाम पहुंचेंगे देवघर, जानें उनका पूरा शेड्यूल

    Related Posts

    क्राइम

    हिमांशु सिंह ह’त्याकांड पर बवाल, भाजपा का जमशेदपुर बंद का ऐलान

    July 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिना किसी विरोध के कैसे तय हुआ रातु गढ़ के विरासत का वारिस, कोर्ट ने किसे सौंपी चाबी?

    July 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ज़ूडियो-वेस्टसाइड के आर्किटेक्ट नोएल टाटा, अब वोल्टास को कहेंगे अलविदा

    July 1, 2026
    Latest Posts

    हिमांशु सिंह ह’त्याकांड पर बवाल, भाजपा का जमशेदपुर बंद का ऐलान

    July 1, 2026

    बिना किसी विरोध के कैसे तय हुआ रातु गढ़ के विरासत का वारिस, कोर्ट ने किसे सौंपी चाबी?

    July 1, 2026

    ज़ूडियो-वेस्टसाइड के आर्किटेक्ट नोएल टाटा, अब वोल्टास को कहेंगे अलविदा

    July 1, 2026

    एक बार फिर; जिसका नहीं मिला लाइसेंस, उस कंपनी का भी बना रहे थे शराब, आरजेडी के पूर्व एमएलसी का कारनामा

    July 1, 2026

    5 साल बाद फिर पूरी तरह एक्टिव होगा झारखंड राज्य सूचना आयोग, चारों सूचना आयुक्तों ने ली शपथ

    July 1, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.