Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»आज ओपीडी में मरीजों का इलाज करेंगे स्वास्थ्य मंत्री, आधुनिक अस्पताल और सिकल सेल लैब का भी होगा उद्घाटन
    झारखंड

    आज ओपीडी में मरीजों का इलाज करेंगे स्वास्थ्य मंत्री, आधुनिक अस्पताल और सिकल सेल लैब का भी होगा उद्घाटन

    Team JoharBy Team JoharDecember 3, 2025Updated:December 3, 2025No Comments3 Mins Read9
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    स्वास्थ्य
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur : जमशेदपुर के परसुडीह स्थित सदर अस्पताल परिसर में आज यानी बुधवार को एक ऐतिहासिक पहल होने जा रही है। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी यहां ओपीडी में मरीजों का इलाज करेंगे। यह देश में पहली बार होगा जब कोई मंत्री डॉक्टर की भूमिका में मरीजों को चिकित्सा सेवा देगा। इसके साथ ही, मंत्री 6 करोड़ 38 लाख 90 हजार रुपये की लागत से बने 100 बेड वाले अत्याधुनिक प्री-फैब्रिकेटेड अस्पताल और उत्तर भारत के पहले हाई-टेक सिकल सेल लैब का भी उद्घाटन करेंगे।

    एक ही छत के नीचे सभी आधुनिक सुविधाएं

    100 बेड वाला यह नया अस्पताल पूरी तरह हाईटेक सुविधाओं से लैस है। इसे इस तरह डिजाइन किया गया है कि सामान्य से लेकर गंभीर मरीजों तक को एक ही स्थान पर इलाज मिल सके। यहां दिल (हार्ट), न्यूरो, किडनी और कैंसर जैसी बीमारियों के विभाग चरणबद्ध रूप से शुरू होंगे। आज से हार्ट और डायबिटीज ओपीडी की शुरुआत हो गई है। जल्द ही इनडोर सेवाएं भी शुरू होंगी।

    उत्तर भारत का पहला हाई-टेक सिकल सेल लैब

    नई सिकल सेल लैब जमशेदपुर ही नहीं, बल्कि पूरे कोल्हान और झारखंड के लिए बड़ी उपलब्धि है। यह लैब एक साथ 92 मरीजों की जांच करने में सक्षम है और रिपोर्ट कुछ ही घंटों में उपलब्ध हो जाएगी। पूर्वी सिंहभूम के सिविल सर्जन डॉ. साहिर पॉल ने बताया कि लैब में कई ऐसी मशीनें लगाई गई हैं जो उत्तर भारत में पहली बार उपयोग हो रही हैं। लैब संचालन के लिए हैदराबाद से तीन विशेषज्ञ तकनीशियन नियुक्त किए गए हैं। राज्यभर से यहां सैंपल भेजे जाएंगे, जिससे सिकल सेल की पहचान और उपचार में तेजी आएगी।

    दिव्यांगों को प्रमाण पत्र और ट्राइसाइकिल वितरण

    आज के कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री 10 दिव्यांग जनों को प्रमाण पत्र सौंपेंगे। इसके अलावा वे जमशेदपुर उपायुक्त कार्यालय में आयोजित ट्राइसाइकिल वितरण कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।

    नए अस्पताल की प्रमुख सुविधाएं

    नया 100 बेड वाला अस्पताल कई आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है :

    • हाईटेक वार्ड
    • ऑक्सीजन सपोर्ट बेड
    • मिनी ऑपरेशन थिएटर
    • पैथोलॉजी लैब
    • एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड
    • 24×7 फार्मेसी और इमरजेंसी सेवाएं
    • लगातार एयर कंडीशनिंग की सुविधा
    • मरीजों और परिजनों के बैठने व ठहरने की व्यवस्था
    • डॉक्टर और स्टाफ के लिए विश्राम कक्ष
    • पीएसए ऑक्सीजन प्लांट
    • दो डीप बोरिंग और 30-30 हजार लीटर की दो पानी टंकियां
    • मरीजों व स्टाफ के लिए अलग शौचालय

    अस्पताल संचालन के लिए 4 डॉक्टर, 35 नर्सें, 10 सपोर्ट स्टाफ, 10 सफाई कर्मी और 1 कंप्यूटर ऑपरेटर नियुक्त किए गए हैं।

    Also Read : झारखंड में आज से बढ़ेगी ठंड, मौसम में आएगा बदलाव

    inaugurate 100-bed modern hospital and sickle cell lab आज ओपीडी में मरीजों का इलाज करेंगे स्वास्थ्य मंत्री
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में अब तेजी से गिरेगा तापमान, बढ़ेगी ठंड
    Next Article शेयर बाज़ार की हल्की बढ़त के साथ धीमी शुरुआत, IT–Pharma सेक्टर चमके

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC मामले में CBI जांच से कम कुछ भी मंजूर नहीं – बाबूलाल मरांडी

    August 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः जेपीएससी अध्यक्ष को जनवरी माह में ही मिल गई थी परीक्षा में घोटाले की शिकायत, दबा दिया गया मामले को

    August 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    14 परीक्षाएं रद्द होने के बाद देवेंद्र महतो बोले, ‘पहली लड़ाई जीते, अब परीक्षा व्यवस्था बदलने तक संघर्ष जारी रहेगा’

    August 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC आंदोलन की पहली जीत के बाद देवेंद्र महतो बोले- ‘लड़ाई अभी खत्म नहीं, अब पेपर लीक पर सरकार से चाहिए गारंटी’

    August 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः नितिन नबीन की टीम में जगह पानेवाले एकमात्र नेता प्रदीप वर्मा कौन हैं?

    August 18, 2026
    क्राइम

    ईद-मिलाद-उन-नबी पर झारखंड पुलिस अलर्ट: संवेदनशील इलाकों और जुलूसों पर रहेगी पैनी नजर, सोशल मीडिया ग्रुपों पर भी शिकंजा

    August 18, 2026
    Latest Posts

    JPSC-JSSC मामले में CBI जांच से कम कुछ भी मंजूर नहीं – बाबूलाल मरांडी

    August 18, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः जेपीएससी अध्यक्ष को जनवरी माह में ही मिल गई थी परीक्षा में घोटाले की शिकायत, दबा दिया गया मामले को

    August 18, 2026

    उत्तर प्रदेश: राम मंदिर चंदा चोरी मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा को क्लीन चीट

    August 18, 2026

    14 परीक्षाएं रद्द होने के बाद देवेंद्र महतो बोले, ‘पहली लड़ाई जीते, अब परीक्षा व्यवस्था बदलने तक संघर्ष जारी रहेगा’

    August 18, 2026

    JPSC-JSSC आंदोलन की पहली जीत के बाद देवेंद्र महतो बोले- ‘लड़ाई अभी खत्म नहीं, अब पेपर लीक पर सरकार से चाहिए गारंटी’

    August 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.