Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»रांची में रोहित का धमाका : वनडे में सबसे ज्यादा छक्कों का नया विश्व रिकॉर्ड
    खेल-सिनेमा

    रांची में रोहित का धमाका : वनडे में सबसे ज्यादा छक्कों का नया विश्व रिकॉर्ड

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkNovember 30, 2025No Comments2 Mins Read93
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    रोहित शर्मा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : भारतीय क्रिकेट के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा ने एक बार फिर अपने बल्ले से इतिहास रच दिया। रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए पहले वनडे मैच में रोहित ने तीन धमाकेदार छक्के लगाकर वनडे इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

    अब रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट में कुल 352 छक्कों के साथ सबसे ज्यादा छक्का लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। यह रिकॉर्ड पहले पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी के पास था, जिन्होंने 398 मैचों में 351 छक्के जड़े थे। लेकिन रांची की धरती पर रोहित ने अपनी शानदार टाइमिंग और ऊंचे शॉट्स के दम पर यह उपलब्धि हासिल की।

    रोहित शर्मा के अंतरराष्ट्रीय आंकड़े भी नए मील के पत्थर की ओर बढ़ रहे हैं। 503 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 19,959 रन बनाने वाले रोहित अब सिर्फ 61 रन दूर हैं 20,000 अंतरराष्ट्रीय रन पूरे करने से। इससे पहले भारत के लिए यह उपलब्धि सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली और राहुल द्रविड़ ने हासिल की थी।

    दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रोहित का बल्ला हमेशा खास रहा है। अब तक 56 मैचों में उन्होंने इस टीम के खिलाफ 61 छक्के जड़े हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दोनों देशों के बीच सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड फिलहाल डेविड वॉर्नर (64) के नाम है। अगले मैच में रोहित चार छक्के लगाकर यह रिकॉर्ड भी अपने नाम कर सकते हैं।

    भारतीय सरजमीं पर रोहित का प्रदर्शन भी शानदार रहा है। उन्होंने अब तक देश में खेले गए 95 एक दिवसीय मैचों में 4924 रन बनाए हैं। अगर वे अगले मैच में 76 और रन जोड़ते हैं, तो घरेलू मैदान पर 5000 वनडे रन बनाने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे।

    पहले वनडे में रोहित की फार्म कमाल की रही। उन्होंने 51 गेंदों में पांच चौकों और तीन छक्कों की मदद से 57 रन बनाकर रांची की ठंडी, भीगी-भीगी शाम में दर्शकों को रोमांचित कर दिया।

    Also Read : सुरक्षा घेरा तोड़ अचानक मैदान में घुसा पिच इन्वेडर, कोहली के पैरों पर जा गिरा, फिर…

    Rohit's Ranchi blast: New world record for most sixes in ODIs रांची में रोहित का धमाका : वनडे में सबसे ज्यादा छक्कों का नया विश्व रिकॉर्ड
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगैंगरे’प के पांच आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, पति के सामने लूट ली थी महिला की आबरू
    Next Article स्वास्थ्य, सड़क, बिजली से लेकर योजना तक… विधायक निसात आलम ने सुनी हर समस्या

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    पुष्पा की हैट्रिक, संदीपा-श्रुति के गोल से भारत फाइनल में, चीन से होगी टक्कर

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    प्रल्हाद जोशी को मिली शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर

    July 25, 2026
    क्राइम

    JPSC परीक्षा अनियमितता मामला: दो और गिरफ्तार, OMR शीट में हेरफेर के आरोपों की जांच तेज

    July 25, 2026
    झारखंड

    श्रावणी मेला 2026: नहीं मिलेगा VIP दर्शन, क्यूआर कोड से कर सकेंगे शिकायत

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सरकार झुकी, CJP की मांगें मानीं; जंतर-मंतर का आंदोलन खत्म, प्रदर्शनकारियों से घर लौटने की अपील

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद क्या बोले बीजेपी नेता?

    July 25, 2026
    Latest Posts

    पुष्पा की हैट्रिक, संदीपा-श्रुति के गोल से भारत फाइनल में, चीन से होगी टक्कर

    July 25, 2026

    प्रल्हाद जोशी को मिली शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर

    July 25, 2026

    JPSC परीक्षा अनियमितता मामला: दो और गिरफ्तार, OMR शीट में हेरफेर के आरोपों की जांच तेज

    July 25, 2026

    श्रावणी मेला 2026: नहीं मिलेगा VIP दर्शन, क्यूआर कोड से कर सकेंगे शिकायत

    July 25, 2026

    सरकार झुकी, CJP की मांगें मानीं; जंतर-मंतर का आंदोलन खत्म, प्रदर्शनकारियों से घर लौटने की अपील

    July 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.